अगले हफ्ते इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

Tata Motors के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1094 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। Tata Motors के शेयर में 1135 से 1140 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 1075 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 3:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Uniparts पर मिडकैप सेगमेंट से Market Expert अंबरीश बालिगा ने 477 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में अच्छे ग्लोबल संकेतों से जोश नजर आया। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी बैंक में करीब 1.5% की तेजी नजर आई। रियल्टी, IT इंडेक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली। PSE, ऑटो, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी नजर आई। सेंसेक्स, निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने आरईसी, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और कैपासिट इंफ्रा के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    manasjaiswal.com का मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Tech Mahindra

    manasjaiswal.com का मानस जायसवाल ने कहा कि टेक महिंद्रा के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1580 के स्ट्राइक वाली कॉल 28 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 50 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 14 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Tata Motors Future


    www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से टाटा मोटर्स के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1135 से 1140 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1075 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1094 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

    निफ्टी 24550 के लेवल तक चढ़ सकता है, ये दो स्टॉक्स कुछ दिनों में मचायेंगे धमाल - Mantri FinMart

    Trader & Market Expert अमित सेठ का चमत्कार शेयरः Coforge

    Trader & Market Expert के अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में कोफोर्ज पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 6079 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 5950 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 6250 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

    Market Expert अंबरीश बालिगा का मिडकैप फंडा स्टॉकः Uniparts

    Market Expert अंबरीश बालिगा ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज यूनीपार्ट्स के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 477 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 600 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।