निफ्टी 24550 के लेवल तक चढ़ सकता है, ये दो स्टॉक्स कुछ दिनों में मचायेंगे धमाल - Mantri FinMart

IT GAINERS स्टॉक्स में आज एमफैसिस, फर्स्टसोर्स, बिरलासॉफ्ट और कॉफोर्ज शामिल रहे। वहीं OIL & GAS GAINERS स्टॉक्स में ऑयल इंडिया, महानगर गैस, चेन्नई पेट्रो और गेल के शेयर शामिल रहे। जबकि REALTY GAINERS में डीएलएफ, डीबी रियल्टी, अजमेरा रियल्टी और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 2:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
GAIL के शेयर पर खरीदारी की राय देते हुए Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने कहा ये स्टॉक 246 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार के IT GAINERS स्टॉक्स में एमफैसिस, फर्स्टसोर्स, बिरलासॉफ्ट और कॉफोर्ज के स्टॉक का नाम सबसे ऊपर है। जबकि REALTY GAINERS में डीएलएफ, डीबी रियल्टी, अजमेरा रियल्टी और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है। वहीं OIL & GAS GAINERS स्टॉक्स में ऑयल इंडिया, महानगर गैस, चेन्नई पेट्रो और गेल के शेयर बढ़त पर कारोबार करते नजर आये। METAL GAINERS में वेलस्पन कॉर्प, हिंदुस्तान कॉपर, सेल और एनएमडीसी की चमक बढ़ी है। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बातचीत में Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने बाजार पर राय दी। इसके साथ ही उन्होंने दो शानदार स्टॉक्स सुझाये जो आने वाले दिनों में धमाल मचा सकते हैं।

    निफ्टी पर राय

    Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि पिछले कई दिनों से निफ्टी 24450 की रेंज में कारोबार करता दिखाई दिया। अभी तक इसमें इस लेवल से मुनाफावसूली दिखती थी लेकिन आज लगता है इसमें गैप अप आ सकता है। हमारा मानना है कि निफ्टी 24500 के ऊपर जाता हुआ नजर आ सकता है। आज बाजार में और खरीदारी देखने को मिल सकती है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी बाईंग देखने को मिल रही है।


    इसलिए मुझे लगता है कि निफ्टी में आज के लिए बाय ऑन डिप्स की सलाह होगी। अगर निफ्टी 24400 के पास इसमें खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 24300 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। ये इंडेक्स एक बार के लिए 24500 से लेकर 24550 के लेवल तक जा सकता है।

    बैंक निफ्टी पर राय

    बैंक निफ्टी पर राय देते हुए अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि इंडेक्स में शॉर्ट ज्यादा हुए हैं। इसलिए मुझे लगता है वहां शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है। बैंक निफ्टी 50600 से 50700 के लेवल तक चढ़ सकता है।

    आने वाले कुछ दिनों में इन दो स्टॉक्स में होगी कमाई

    अरुण ने आज दो स्टॉक्स में खरीदारी करने की राय दी है। उन्होंने कहा इसमें आज खरीदारी करने से आने वाले कुछ दिनों में शानदार कमाई हो सकती है।

    पहले स्टॉक के रूप में उन्होंने गेल (GAIL) के शेयर पर खरीदारी की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 231 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। ये स्टॉक पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इस स्टॉक में 225 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। ये स्टॉक 246 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है।

    दूसरे स्टॉक के रूप में उन्होंने कहा कि आज हैवेल्स (Havells) के स्टॉक में खरीदारी करें। इसमें ब्रेकआउट देखने को मिला है। ये 1880 से 1885 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसमें 1858 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाकर इसमें खरीदारी करें। ये स्टॉक 1942 से 1950 के स्तर तक चढ़ सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।