BJP जीती तो शेयर बाजार में मनेगा 'जश्न', इन स्टॉक्स को होगा जबरदस्त फायदा: नोमुरा

आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अगुआई वाली बीजेपी (BJP) के स्पष्ट बहुमत से जीतने की "काफी अधिक संभावना" है। इस जीत के बाद भारतीय शेयर बाजार में जश्न का माहौल देखने को मिल सकता है। ये कहना है कि दुनिया की जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) का। 543 लोकसभा सीटों के लिए आगामी 19 अप्रैल से सात चरणों में चुनाव होने है

अपडेटेड Mar 19, 2024 पर 4:27 PM
नोमुरा इंडिया (Nomura India) के सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन विकास शर्मा ने इस जापानी बैंक में अपना पद छोड़ने का फैसला किया है

आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अगुआई वाली बीजेपी (BJP) के स्पष्ट बहुमत से जीतने की "काफी अधिक संभावना" है। इस जीत के बाद भारतीय शेयर बाजार में जश्न का माहौल देखने को मिल सकता है। ये कहना है कि दुनिया की जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) का। 543 लोकसभा सीटों के लिए आगामी 19 अप्रैल से सात चरणों में चुनाव होने है। बीजेपी को इस चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार जीतने के लिए 272 सीटें चाहिए। हालांकि बीजेपी की अगुआई वाली एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में इससे कहीं ज्यादा 400 सीटें जीतकर आने का लक्ष्य रखा है।

नोमुरा ने कहा कि इस बात की काफी अधिक संभावना है कि बीजेपी अकेले 272 से अधिक सीटें लाएगी और एनडीए गठबंधन 400 का विशाल आंकड़ा भी छू सकता है। ब्रोकरेज ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो इसे फाइनेंशियल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है। नोमुरा ने कहा कि वह दूसरी ओर आईटी और फार्मा कंपनियों के शेयर का प्रदर्शन कमजोर रह सकता है।

नोमुरा ने कहा कि बीजेपी की स्पष्ट जीत का मतलब होगा कि केंद्र के स्तर पर नीतियों में निरंतरता जारी रहेगी। साथ ही पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर, फिस्कल कंसॉलिडजेशन और मजबूत गवर्नेंस पर फोकस बढ़ेगा। साथ ही भूमि और श्रम मामलों में सुधारों की प्रक्रिया आसान हो सकती हैं।


नोमुरा ने कहा कि अगर NDA गठबंधन जीतता है, लेकिन बीजेपी अकेले बहुमत पाने से पीछे रह जाती है, तो शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिल सकती है। खासतौर से इंडस्ट्रियल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी कंपनियों के शेयरों में। वहीं दूसरी ओर बैंकिंग, कंज्म्पशन और फार्मास्युटिकल बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा होने की 'संभावना अपेक्षाकृत कम' है।

INDIA गठबंधन के जीतने पर बढ़ेगा बॉन्ड यील्ड

नोमुरा ने कहा कि बीजेपी या एनडीए की जीत से बॉन्ड यील्ड में कुछ आधार अंक (bps) की गिरावट हो सकती है। दूसरी ओर अगर विपक्षी INDIA गठबंधन के जीतने पर बॉन्ड यील्ड में 10 से 20 बीपीएस की बढ़ोतरी हो सकती है। नोमुरा ने कहा कि हालांकि INDIA गठबंधन के विजेता के तौर पर उभरने की संभावना 'बेहद कम' है।

26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद से निफ्टी 50 इंडेक्स 7,359 के स्तर से बढ़कर 22,055 रुपये पर हो गया है, जो 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी का संकेत देता है। वहीं सेंसेक्स करीब 195 फीसदी की बढ़त के साथ 24,700 से 72,700 पर पहुंच गया। पिछले 10 सालों में जिन इंडेक्सों का प्रदर्शन निफ्टी से बेहतर रहा है, उनमें निफ्टी एनर्जी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल और निफ्टी आईटी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Patanjali Advertising Case: बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट में हाजिर होने का आदेश, Patanjali Foods 5% लुढ़का

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।