Get App

BJP जीती तो शेयर बाजार में मनेगा 'जश्न', इन स्टॉक्स को होगा जबरदस्त फायदा: नोमुरा

आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अगुआई वाली बीजेपी (BJP) के स्पष्ट बहुमत से जीतने की "काफी अधिक संभावना" है। इस जीत के बाद भारतीय शेयर बाजार में जश्न का माहौल देखने को मिल सकता है। ये कहना है कि दुनिया की जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) का। 543 लोकसभा सीटों के लिए आगामी 19 अप्रैल से सात चरणों में चुनाव होने है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 19, 2024 पर 4:27 PM
BJP जीती तो शेयर बाजार में मनेगा 'जश्न', इन स्टॉक्स को होगा जबरदस्त फायदा: नोमुरा
नोमुरा इंडिया (Nomura India) के सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन विकास शर्मा ने इस जापानी बैंक में अपना पद छोड़ने का फैसला किया है

आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अगुआई वाली बीजेपी (BJP) के स्पष्ट बहुमत से जीतने की "काफी अधिक संभावना" है। इस जीत के बाद भारतीय शेयर बाजार में जश्न का माहौल देखने को मिल सकता है। ये कहना है कि दुनिया की जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) का। 543 लोकसभा सीटों के लिए आगामी 19 अप्रैल से सात चरणों में चुनाव होने है। बीजेपी को इस चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार जीतने के लिए 272 सीटें चाहिए। हालांकि बीजेपी की अगुआई वाली एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में इससे कहीं ज्यादा 400 सीटें जीतकर आने का लक्ष्य रखा है।

नोमुरा ने कहा कि इस बात की काफी अधिक संभावना है कि बीजेपी अकेले 272 से अधिक सीटें लाएगी और एनडीए गठबंधन 400 का विशाल आंकड़ा भी छू सकता है। ब्रोकरेज ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो इसे फाइनेंशियल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है। नोमुरा ने कहा कि वह दूसरी ओर आईटी और फार्मा कंपनियों के शेयर का प्रदर्शन कमजोर रह सकता है।

नोमुरा ने कहा कि बीजेपी की स्पष्ट जीत का मतलब होगा कि केंद्र के स्तर पर नीतियों में निरंतरता जारी रहेगी। साथ ही पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर, फिस्कल कंसॉलिडजेशन और मजबूत गवर्नेंस पर फोकस बढ़ेगा। साथ ही भूमि और श्रम मामलों में सुधारों की प्रक्रिया आसान हो सकती हैं।

नोमुरा ने कहा कि अगर NDA गठबंधन जीतता है, लेकिन बीजेपी अकेले बहुमत पाने से पीछे रह जाती है, तो शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिल सकती है। खासतौर से इंडस्ट्रियल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी कंपनियों के शेयरों में। वहीं दूसरी ओर बैंकिंग, कंज्म्पशन और फार्मास्युटिकल बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा होने की 'संभावना अपेक्षाकृत कम' है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें