Northern ARC Capital Block Deal: एक झटके में बिके ₹308 करोड़ के शेयर, कीमत 10% तक उछली

Northern ARC Capital Block Deal: ब्लॉक डील में किसने शेयर बेचे और किसने खरीदे, इसका अभी पता नहीं चला है। कंपनी सितंबर 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 777 करोड़ रुपये का था। जून 2026 तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 44.2 प्रतिशत बढ़ गई

अपडेटेड Aug 31, 2026 पर 12:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Northern ARC Capital का कोई क्लासिफाइड प्रमोटर नहीं है।

31 अगस्त को एक ब्लॉक डील में NBFC नॉर्दर्न ARC कैपिटल लिमिटेड के 1.1 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई। शेयरों की यह संख्या कंपनी की 6.25 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। इस ट्रांजेक्शन की वैल्यू 308 करोड़ रुपये रही। ट्रांजेक्शन के बाद कंपनी के शेयरों में करीब 10 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई। BSE पर शेयर 313.90 रुपये के हाई तक गया। ब्लॉक डील में किसने शेयर बेचे और किसने खरीदे, इसका अभी पता नहीं चला है। नॉर्दर्न ARC कैपिटल का कोई क्लासिफाइड प्रमोटर नहीं है। कंपनी की 100 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है।

कंपनी में एट रोड्स इनवेस्टमेंट्स मॉरिशस (II) लिमिटेड के पास 6.87 प्रतिशत, लीपफ्रॉग फाइनेंशियल इंक्लूजन इंडिया (II) लिमिटेड के पास 16.15 प्रतिशत, एक्सियन अफ्रीका-एशिया इनवेस्टमेंट कंपनी के पास 3.08 प्रतिशत, ऑगस्टा इनवेस्टमेंट्स II पीटीई लिमिटेड के पास 16.02 प्रतिशत और इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन के पास 6.07 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

जून 2026 तिमाही के आखिर तक नॉर्दर्न ARC कैपिटल में सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन या SMBC की 3.76 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। 2 लाख रुपये तक की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल वाले 86,000 से ज्यादा छोटे रिटेल इनवेस्टर्स के पास 13 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। 2 लाख रुपये से ज्यादा ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल वाले रिटेल इनवेस्टर्स के पास 12.65 प्रतिशत हिस्सा था।


Northern ARC Capital शेयर 6 महीनों में 22 प्रतिशत मजबूत

नॉर्दर्न ARC कैपिटल सितंबर 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 777 करोड़ रुपये का था। कंपनी का मार्केट कैप 4900 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर एक साल में 30 प्रतिशत और 6 महीनों में 22 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 333.75 रुपये और एडजस्टेड लो 206 रुपये है।

HDFC Bank के नए MD और CEO की तलाश, SBI के पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार खारा का नाम भी चर्चा में

जून तिमाही में NII 44 प्रतिशत बढ़ी

नॉर्दर्न ARC कैपिटल की अप्रैल-जून 2026 तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 44.2 प्रतिशत बढ़कर ₹496.1 करोड़ हो गई। इस बीच कुल रेवेन्यू 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 767.5 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने कहा कि इसके लेंडिंग एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) एक साल पहले के मुकाबले 26 प्रतिशत बढ़कर 16,855 करोड़ रुपये के रहे। डायरेक्ट-टू-कस्टमर (D2C) लेंडिंग AUM 51 प्रतिशत बढ़कर 10,766 करोड़ रुपये के हो गए।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।