31 अगस्त को एक ब्लॉक डील में NBFC नॉर्दर्न ARC कैपिटल लिमिटेड के 1.1 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई। शेयरों की यह संख्या कंपनी की 6.25 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। इस ट्रांजेक्शन की वैल्यू 308 करोड़ रुपये रही। ट्रांजेक्शन के बाद कंपनी के शेयरों में करीब 10 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई। BSE पर शेयर 313.90 रुपये के हाई तक गया। ब्लॉक डील में किसने शेयर बेचे और किसने खरीदे, इसका अभी पता नहीं चला है। नॉर्दर्न ARC कैपिटल का कोई क्लासिफाइड प्रमोटर नहीं है। कंपनी की 100 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है।
