नॉट फॉर प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशंस (एनपीओ) आसानी से एक्सचेंज के रास्ते जुटा सकेंगे पैसे। सेबी सोशल स्टॉक एक्सचेंजों (एसएसई) पर एनपीओ के लिए एक ऑनलाइन बिडिंग प्लेटफॉर्म शुरू करने पर विचार कर रहा है। रेगुलेटर ने इस बारे में 3 जुलाई को एक कंसल्टेशन पेपर इश्यू किया है। इसमें कहा गया है कि सोशल स्टॉक एक्सचेंजों के जरिए फंड जुटाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरत है।
