Hal Shashti Vrat 2026 Today: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी व्रत किया जाता है। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष स्थान है। इसे ललही छठ, हरछठ या बलराम जयंती के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत विशेष रूप से माताओं द्वारा अपनी संतान की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और रक्षा के लिए रखा जाता है। माताएं अपनी संतान की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और निरोगी जीवन की कामना से यह निर्जला या फलाहारी व्रत रखती हैं।
