Nomura की मुश्किल बढ़ी, ट्रेडिंग घोटाले के बाद अब एक पूर्व एंप्लॉयी हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार

जापान के फाइनेंशियल सर्विसेज एजेंसी (FSA) की जांच इकाई ने सितंबर में कहा था कि नोमुरा के एक एंप्लॉयी ने 2021 में सरकार बॉन्ड फ्यूचर्स मार्केट में फर्जी ऑर्डर प्लेस किए थे। जांच इकाई ने कहा था खरीदने या बेचने के मकसद के बगैर दिए गए इस बड़े ऑर्डर से एंप्लॉयी को मुनाफा हुआ था। इस प्रैक्टिस को लेयरिंग कहा जाता है

अपडेटेड Nov 02, 2024 पर 6:06 PM
Story continues below Advertisement
ब्लूमबर्ग के एक इंटेलिजेंस एनालिस्ट ने कहा है कि नोमुरा की साख खतरे में है। यह सेंटिमेंट का मामला है। नोमुरा को अपने पूर्व एंप्लॉयी की गिरफ्तारी से क्लाइंट्स में पैदा हुए डर को दूर करना होगा।

जापान की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा होल्डिंग्स के लिए वक्त खराब चल रहा है। कंपनी एक के बाद एक कई मुश्किलों में घिरती दिख रही है। कंपनी यह कबूल किया है कि उसके एक एंप्लॉयी ने बॉन्ड मार्केट में हेराफेरी की है। इसके बाद कई फर्मों ने नोमुरा के साथ ट्रेडिंग पर रोक लगा दी है। इसके बाद 31 अक्टूबर को सीईओ केनटारो ओकुदा सहित कुछ एग्जिक्यूटिव्स को सैलरी में कटौती के प्रस्ताव को मानने पर मजबूर होना पड़ा। बाद में एक लोकल न्यूज एजेंसी ने अपनी खबर में बताया कि नोमुरा के एक पूर्व एंप्लॉयी को डकैती और हत्या की कोशिश के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। इस पूर्व एंप्लॉयी पर बुजुर्ग क्लाइंट्स की हत्या करने का संदेह है।

नोमुरा की साख खतरे में 

ब्लूमबर्ग के एक इंटेलिजेंस एनालिस्ट ने कहा है कि नोमुरा (Nomura) की साख खतरे में है। यह सेंटिमेंट का मामला है। नोमुरा को अपने पूर्व एंप्लॉयी की गिरफ्तारी से क्लाइंट्स में पैदा हुए डर को दूर करना होगा। इससे पहले एक दूसरी क्राइसिस के वक्त नोमुरा के गलत कदम उठाने का असर उसकी साख पर पड़ा था। इनमें डेटा लीक और आर्केगोस कैपिटल मैनेजमेंट के डूबने पर कई अरब डॉलर के नुकसान के मामले शामिल हैं। 1 नवंबर को नोमुरा के शेयरों में टोक्यो एक्सचेंज पर 2.7 फीसदी तक की गिरावट दिखी थी।


FSA ने लगाया है बड़ा जुर्माना

ओकुदा ने करीब चार साल पहले नोमुरा की कमान संभाली थी। उन्होंने नई शुरुआत करने का फैसला किया था। तब से नोमुरा ने कई डील की हैं। इस दौरान जापान के स्टॉक मार्केट और बॉन्ड मार्केट में तेजी रही है। कंपनी के सीईओ ने 2031 तक टैक्स से पहले की अर्निंग्स दोगुना करने का टारगेट तय किया था। लेकिन, पिछले कुछ हफ्तों में जो घटनाएं घटी हैं, उससे कंपनी नई मुश्किल में फंसती दिख रही है। जापान की फाइनेंशियल सर्विसेज एजेंसी (FSA) की जांच इकाई ने सितंबर में कहा था कि नोमुरा के एक एंप्लॉयी ने 2021 में सरकार बॉन्ड फ्यूचर्स मार्केट में फर्जी ऑर्डर प्लेस किए थे।

यह भी पढ़ें: L&T Stocks: ऑलटाइम हाई से करीब 10% गिर चुका है स्टॉक, क्या एलएंडटी में अभी है निवेश का मौका?

कई क्लाइंट्स ने तोड़े रिश्ते

जांच इकाई ने कहा था खरीदने या बेचने के मकसद के बगैर दिए गए इस बड़े ऑर्डर से एंप्लॉयी को मुनाफा हुआ था। इस प्रैक्टिस को लेयरिंग कहा जाता है। इस मामले में FSA ने 31 अक्टूबर को नोमुरा पर 1,44,000 डॉलर का जुर्माना लगाया था। इस घटना के बाद कई क्लाइंट्स ने नोमुरा के साथ बॉन्ड ट्रेडिंग और अंडरराइटिंग बिजनेस पर रोक लगा दी है। नोमुरा के प्रवक्ता ने कंपनी के एक पूर्व एंप्लॉयी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उसने कहा है कि यह बहुत अफसोस की बात है कि हमारे एक पूर्व एंप्लॉयी को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।