High Return Stock: इस फार्मा कंपनी के शेयर ने किया कमाल, लगातार 8 सत्रों में 47% चढ़ा

नोवार्टिस इंडिया के शेयरों में 9 सितंबर को पंख लग गए। 20 फीसदी उछाल के बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। बुधवार को शेयर 2,186.40 रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। यह शेयर लगातार 8 सत्रों में 47.1 फीसदी चढ़ा है

अपडेटेड Sep 09, 2026 पर 5:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नोवार्टिस इंडिया का शेयर बीते एक महीने में 36 फीसदी चढ़ा है। इस दौरान निफ्टी और सेंसेक्स का रिटर्न निगेटिव रहा है।

नोवार्टिस इंडिया के शेयरों में 9 सितंबर को लगातार 8वें दिन तेजी दिखी। 20 फीसदी उछाल के बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। बुधवार को शेयर 2,186.40 रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। यह शेयर लगातार 8 सत्रों में 47.1 फीसदी चढ़ा है। इस बीच शेयर बाजारों पर काफी दबाव देखने को मिला है।

इस साल फरवरी में भी एक दिन में 20% चढ़ा था शेयर

इससे पहले नोवार्टिस के शेयर में 20 फीसदी का उछाल इस साल 20 फरवरी को दिखा था। इसकी वजह यह थी कि कंपनी की प्रमोटर नोवार्टिस एजी कंपनी में अपनी 70.68 फीसदी हिस्सेदारी क्रिसकैपिटल की अगुवाई वाले एक कंसोर्शियम को बेचने को तैयार हो गई थी।


नोवार्टिस इंडिया फाइजर से दो ट्रेडमार्क का अधिग्रहण करेगी 

अगस्त में डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज ने कुछ चुनिंदा ब्रांड्स के लिए नोवार्टिस इंडिया के साथ डिस्ट्रिब्यूशन और प्रमोशन एग्रीमेंट खत्म कर दिया था। उसने नोवार्टिस इंडिया की कंट्रोलिंग शेयरहोल्डिंग में बदलाव के बाद ऐसा किया। इस हफ्ते की शुरुआत में नोवार्टिस इंडिया के बोर्ड ने इंडिया में 'Minipress' और 'Minipres' ट्रेडमार्क और इससे संबंधित बौद्धिक संपदा अधिकारों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी थी। उसने इन ट्रेडमार्क का अधिग्रहण फाइजर से किया है। इसके लिए वह 1,250 करोड़ चुका रही है।

यह भी पढ़ें: High Return Stock: शेयर ने सिर्फ एक हफ्ते में 3 गुना किया पैसा, लगातार चौथे दिन लगा अपर सर्किट

बीते एक महीने में 36 फीसदी चढ़ा है शेयर 

नोवार्टिस इंडिया का शेयर बीते एक महीने में 36 फीसदी चढ़ा है। इस दौरान निफ्टी और सेंसेक्स का रिटर्न निगेटिव रहा है। Nifty बीते एक महीने में 4.69 फीसदी गिरा है। सेंसेक्स एक महीने में 4.81 फीसदी फिसला है। 9 सितंबर को इस हफ्ते लगातार तीसरे दिन शेयर बाजारों में गिरावट आई। निफ्टी 0.86 फीसदी यानी 203 अंक गिरकर 23,431 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1.08 फीसदी यानी 813 अंक गिरकर 74,764 पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।