Vinay Rajani, HDFC Securities
Vinay Rajani, HDFC Securities
पिछले दो कारोबारी सत्रों में निफ्टी में कुछ मुनाफा वसूली देखने को मिली है। 18887 के हाई से निफ्टी थोड़ी नीचे आया है। 5 दिसंबर को इसने 18591 का लो छुआ। हालांकि कमजोरी के इस दौर के बहुत लंबा रहने की उम्मीद नहीं है। इसकी वजह ये है कि निफ्टी अपने सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर टिका हुआ है। इसके अलावा डेली चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम फॉर्मेशन का बना रहना भी अच्छा संकेत है। डेली चार्ट पर RSI (relative strength index)ओवरबॉट जोन में आ गया है। लेकिन चार्ट पर कोई निगेटिव डायवर्जेंस देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में भाव में बढ़त के साथ RSI ओवरबॉट बना रह सकता है।
वीकली चार्ट पर ADX (average directional index)ऊपर की तरफ DI (directional indicator) लाइन पार कर चुका है। ये आगे निफ्टी में तेजी आने का संकेत है। निफ्टी का पोजीशनल ट्रेंड बुलिश है। निफ्टी में हर गिरावट में खरीदारी की रणनीति की सलाह होगी। बड़े टाइम फ्रेम पर देखें तो Nifty ने एक बुलिश इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न बना लिया है। इससे निफ्टी में मीडियम से लॉन्ग टर्म में अच्छी तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। अब निफ्टी के लिए 19274 और उसके बाद 19962 अगले टारगेट दिख रहे हैं। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 18442 के स्तर पर शॉर्ट टर्म सपोर्ट दिख रहा है।
स्मॉलकैप शेयर करेंगे कमाल
निफ्टी स्मॉलकैप बनाम निफ्टी के रेशियो चार्ट एनालिसिस से संकेत मिलता है कि आगे स्मॉलकैप इंडेक्स अपना आउटपरफार्मेंश जारी रख सकता है। क्योंकि यह रेशियो लंबी अवधि के हॉरीजेंटल लाइन से सपोर्ट लेकर ऊपर की तरफ बढ़ता दिख रहा है। अपने ऑलटाइम हाई से अभी भी 16 फीसदी नीचे दिख रहा Nifty स्मॉलकैप इंडेक्स ट्रेडर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच सकता है।
स्मॉलकैप इंडेक्स के प्रदर्शन के लिहाज से दिसंबर दूसरा सबसे अच्छा महीना रहा है। अपनी शुरुआत (17 साल) के बाद से अब तक स्मॉलकैप इंडेक्स का औसत रिटर्न 4 फीसदी से ज्यादा रहा है। स्मॉलकैप इंडेक्स ने 17 में से 15 साल में दिसंबर महीने में पॉजिटिव यील्ड दी है। सोने पर सुहागा ये भी है कि नवंबर में जब भी स्मॉलकैप इंडेक्स ने पॉजिटिव रिटर्न दिया है। दिसंबर का महीना भी पॉजिटिव रिटर्न वाला रहा है। इस साल नवंबर में स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.99 फीसदी की तेजी आई है। इससे दिसंबर में भी स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी जारी रहने की संभावना बढ़ गई है।
HDFC Securities के विनय राजानी के पसंदीदा 3 स्टॉक्स जो शॉर्ट टर्म में दे सकते हैं डबल डिजिट रिटर्न
Strides Pharma Science: Buy | LTP: Rs 370 |स्ट्राइड्स फार्मा में 350 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 400-425 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में ही इस शेयर में 15 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Sunflag Iron & Steel: Buy | LTP: Rs 98 | सनफ्लैग स्टील एंड ऑयरन में 92 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 107-115 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में ही इस शेयर में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Hindustan Copper: Buy | LTP: Rs 121.45 | हिंदुस्तान कॉपर में 111 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 135-144 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में ही इस शेयर में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।