अब आपको रेल में कुल्हड़ में चाय मिलेगी। प्रधानमंत्री के प्लास्टिक फ्री अभियान में रेलवे भी खुद को जोड़ रहा है। रेलवे बोर्ड की तरह से जारी एक सर्कुलर में IRCTC और दूसरे वेंडर्स को कुल्हड़ खरीदने के लिए कहा गया है। कुल्हड़ में मिलने वाली इस चाय के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। सस्ते कुल्हड़ खरीदने के लिए रेलवे खादी ग्रामो उद्योग से करार करने पर विचार कर रहा है।
