NSE F&O Ban List: स्टॉक एक्सचेंज NSE ने सोमवार, 27 जनवरी के लिए फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेड के लिए 9 सिक्योरिटीज पर प्रतिबंध लगाया है। इसके चलते F&O सेगमेंट में ट्रेडर्स इन 9 शेयरों को एक्सेस नहीं कर सकेंगे। लिस्ट में आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABFRL), बंधन बैंक, कैन फिन होम्स, डिक्सन टेक्नोलोजिज, इंडियामार्ट, L&T Finance, मणप्पुरम फाइनेंस, महानगर गैस और पंजाब नेशनल बैंक शामिल हैं।
F&O सेगमेंट में शेयरों की ट्रेडिंग पर लगे बैन की वजह है कि ये 9 सिक्योरिटी मार्केट वाइड पोजिशन लिमिट (MWPL) के 95 प्रतिशत को पार कर गई हैं। MWPL, एक विशेष वक्त पर ओपन किए जा सकने वाले कॉन्ट्रैक्ट्स की अधिकतम संख्या है।
किसी शेयर के F&O बैन लिस्ट में होने पर ट्रेडर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स में केवल पोजिशन घटाने के लिए ही ट्रेड कर सकता है। ओपन पोजिशन में किसी भी तरह की बढ़ोतरी पर एक्शन लिया जा सकता है। इससे पहले शुक्रवार, 24 जनवरी को भी यही 9 शेयर NSE की F&O बैन लिस्ट में रहे थे।
24 जनवरी को गिरावट में बंद हुआ बाजार
उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे पहले दो दिन शेयर बाजार में तेजी रही थी। 24 जनवरी को सेंसेक्स 329.92 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 76,190.46 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 428.63 अंक गिरकर 76,091.75 पर आ गया था। निफ्टी भी 113.15 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 23,092.20 पर बंद हुआ। कारोबारी सप्ताह भी गिरावट के साथ खत्म हुआ। पूरे हफ्ते के दौरान सेंसेक्स 428.87 अंक या 0.55 प्रतिशत और निफ्टी 111 अंक या 0.47 प्रतिशत नीचे आया।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।