Get App

NSE F&O Ban List: 27 जनवरी को 9 शेयरों में नहीं कर सकेंगे ट्रेड; PNB, Bandhan Bank समेत ये नाम हैं लिस्ट में

किसी शेयर के F&O बैन लिस्ट में होने पर ट्रेडर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स में केवल पोजिशन घटाने के लिए ही ट्रेड कर सकता है। 24 जनवरी को सेंसेक्स 329.92 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 76,190.46 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 113.15 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 23,092.20 पर बंद हुआ

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 25, 2025 पर 12:31 PM
NSE F&O Ban List: 27 जनवरी को 9 शेयरों में नहीं कर सकेंगे ट्रेड; PNB, Bandhan Bank समेत ये नाम हैं लिस्ट में
उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ।

NSE F&O Ban List: स्टॉक एक्सचेंज NSE ने सोमवार, 27 जनवरी के लिए फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेड के लिए 9 सिक्योरिटीज पर प्रतिबंध लगाया है। इसके चलते F&O सेगमेंट में ट्रेडर्स इन 9 शेयरों को एक्सेस नहीं कर सकेंगे। लिस्ट में आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABFRL), बंधन बैंक, कैन फिन होम्स, डिक्सन टेक्नोलोजिज, इंडियामार्ट, L&T Finance, मणप्पुरम फाइनेंस, महानगर गैस और पंजाब नेशनल बैंक शामिल हैं।

F&O सेगमेंट में शेयरों की ​ट्रेडिंग पर लगे बैन की वजह है कि ये 9 सिक्योरिटी मार्केट वाइड पोजिशन लिमिट (MWPL) के 95 प्रतिशत को पार कर गई हैं। MWPL, एक विशेष वक्त पर ओपन किए जा सकने वाले कॉन्ट्रैक्ट्स की अधिकतम संख्या है।

किसी शेयर के F&O बैन लिस्ट में होने पर ट्रेडर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स में केवल पोजिशन घटाने के लिए ही ट्रेड कर सकता है। ओपन पोजिशन में किसी भी तरह की बढ़ोतरी पर एक्शन लिया जा सकता है। इससे पहले शुक्रवार, 24 जनवरी को भी यही 9 शेयर NSE की F&O बैन लिस्ट में रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें