महाराष्ट्र में गुरुवार, 15 जनवरी को म्यूनिसिपल इलेक्शन यानि कि नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। लेकिन इस दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ट्रेडिंग जारी रहेगी। NSE ने घोषणा की है कि 15 जनवरी, 2026 को बाजार खुले रहेंगे। ट्रेडिंग सामान्य रूप से जारी रहेगी। लेकिन महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के कारण सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा। स्टॉक एक्सचेंज ने सदस्यों को सूचित किया है कि 15 जनवरी को T+0 सेटलमेंट नंबर 2026511 नहीं होगा। इसलिए NSE सदस्यों और मार्केट पार्टिसिपेंट्स को सलाह है कि छुट्टी के कारण सेटलमेंट प्रभावित होंगे, और उन्हें उसी के अनुसार अपने ट्रांजेक्शन की योजना बनानी चाहिए।
