SEBI के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे (Tuhin Kanta Pandey) ने गुरुवार को कहा कि रेगुलेटर ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) की ओर से दाखिल सेटलमेंट प्ली को इन-प्रिंसिपल मंजूरी दे दी है। यह मामला अनफेयर मार्केट एक्सेस यानी को-लोकेशन केस से जुड़ा है। इस कदम को NSE के IPO के रास्ते में आई सबसे बड़ी बाधा हटने के तौर पर देखा जा रहा है।
