NSE ने लॉन्च किए नए 11 सेक्टोरल इंडाइसेज, सूचकांकों की कुल संख्या बढ़कर 34 हुई

ये नए सूचकांक एसेट मैनेजर्स के लिए बेंचमार्क के रूप में काम करेंगे। पैसिव इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट्स के लिए ये रेफरेंस सूचकांक होंगे। नए सेक्टरोल इंडाइसेज से उभरते सेक्टर के बारे में व्यापक जानकारी मिल सकेगी। इससे इकोनॉमी के अलग-अलग सेक्टर को प्रतिनिधित्व मिल सकेगा

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 6:30 PM
निफ्टी 50 एनएसई का सबसे ज्यादा ट्रैक होने वाला सूचकांक है।

एनएसई की सब्सिडियरी एनएसई इंडाइसेज ने 11 नए सेक्टरोल इंडाइसेज लॉन्च किए हैं। इनमें निफ्टी पावर और निफ्टी इंडेक्स शामिल हैं। इससे सेक्टोरल इंडाइसेज की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। एनएसई देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।

16 जून को लॉन्च नए सूचकांक

16 जून को लॉन्च नए सूचकांकों में Nifty Power, Nifty Capital Goods, Nifty Telecommunications, Nifty Construction, Nifty Consumer Services, Nifty Retail, Nifty Hospitals, Nifty NBFC आदि शामिल हैं।


उभरते सेक्टर की भी जानकारी मिलेगी

NSE Indices के मुताबिक, नए सेक्टरोल इंडाइसेज से उभरते सेक्टर के बारे में व्यापक जानकारी मिल सकेगी। इससे इकोनॉमी के अलग-अलग सेक्टर को प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। ये नए सूचकांक एसेट मैनेजर्स के लिए बेंचमार्क के रूप में काम करेंगे। पैसिव इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट्स के लिए ये रेफरेंस सूचकांक होंगे।

एनएसई इंडसाइजेज लॉन्च करती है नए सूचकांक

NSE Indices का नाम पहले इंडिया इंडेक्स सर्विसेज एंड प्रोडक्ट्स (IISL) था। यह कंपनी एनएसई की सब्सिडयरी है। यह कैपिटल मार्केट्स के लिए कई तरह के सूचकांक और सूचकांकों से जुड़ी सर्विसेज ऑफर करती है। यह कंपनी निफ्टी ब्रांड के तहत कई तरह के सूचकांकों के पोर्टफोलियो को मैनेज करती है।

यह भी पढ़ें: लगातार दो दिन सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी, क्या भारतीय बाजारों के अच्छे दिन लौट आए हैं?

निफ्टी 50 सबसे ज्यादा ट्रैक होने वाला सूचकांक

एनएसई इंडाइसेज भारत सरकार की सिक्योरिटीज, कॉर्पोरेट बॉन्ड्स, मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स और हाइब्रिड इंडाइसेज के आधार पर फिक्स्ड इनकम इंडाइसेज भी मेंटेन करती है। निफ्टी 50 एनएसई का सबसे ज्यादा ट्रैक होने वाला सूचकांक है। यह इंडियन कैपिटल मार्केट्स का एक अहम बेंचमार्क है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।