LIC के शेयर पोर्टफोलियो का पांचवां सबसे बड़ा सितारा होगा एनएसई, जानिए पहले नंबर पर कौन है

इस साल मार्च के अंत में LIC के पास एनएसई के 26.53 करोड़ शेयर थे। यह करीब 10.72 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। अगर एनएसई के एक शेयर की कीमत 2,100 रुपये मान ली जाए तो एनएसई में एलआईसी की हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 56,105 करोड़ रुपये होगी

अपडेटेड Jun 30, 2026 पर 12:14 PM
30 जून को एलआईसी का शेयर 0.41 फीसदी गिरकर 429 रुपये पर चल रहा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) एलआईसी के पोर्टफोलियो का पांचवां सबसे बड़ा स्टॉक बनने जा रहा है। एनएसई का आईपीओ अगले कुछ महीनों में आने वाला है। इसमें एलआईसी का बड़ा निवेश है। एलआईसी देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है। वह देश की सबसे बड़ी घरेलू संस्थागत निवेशक भी है। उसने कई बड़ी-छोटी कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है।

एलआईसी की एनएसई में 26 फीसदी हिस्सेदारी

इस साल मार्च के अंत में LIC के पास एनएसई के 26.53 करोड़ शेयर थे। यह करीब 10.72 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। अगर एनएसई के एक शेयर की कीमत 2,100 रुपये मान ली जाए तो एनएसई में एलआईसी की हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 56,105 करोड़ रुपये होगी। एलआईसी के पोर्टफोलियो में ऐसी कुछ ही कंपनियां हैं, जिनकी वैल्यूएशन इतनी ज्यादा है।


एलआईसी का सबसे ज्यादा निवेश रिलायंस इंडस्ट्रीज में

एलआईसी के पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा सितारा रिलायंस इंडस्ट्रीज है। इस साल मार्च तिमाही में Reliance Industries में एलआईसी की 6.8 फीसदी हिस्सेदारी थी। आरआईएल के प्रति शेयर 13000 रुपये की कीमत पर इस हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 1.18 लाख करोड़ आती है। दूसरे नंबर पर SBI है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एलआईसी की 8.78 फीसदी हिस्सेदारी है। इसकी वैल्यू करीब 83,219 करोड़ रुपये है। इसके बाद तीसरे नंबर पर Larasen & Toubro है। इस कंपनी में LIC की हिस्सेदारी 12.51 फीसदी है, जिसकी वैल्यू 70,927 करोड़ रुपये है।

इन कंपनियों में भी एलआईसी का बड़ा निवेश

एलआईसी के पोर्टफोलियो में चौथे पायदान पर आईटीसी है। इस कंपनी में एलआईसी की 15.83 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू 57,672 करोड़ रुपये है। एक अनुमान के मुताबिक, वैल्यूएशन के लिहाज से एनएसई एलआईसी के पोर्टफोलियो का पांचवां सबसे बड़ा सितारा बन सकता है। इसका मतलब है कि एनएसई एलआईसी के पोर्टफोलयो में HDFC Bank, Bharti Airtel, Infosys, ICICI Bank और Tata Consultancy से आगे होगी।

भारती एयरटेल में एलआईसी के निवेश की वैल्यू 44850 करोड़

एचडीएफसी बैंक में एलआईसी की हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 49,738 करोड़ रुपये है। भारती एयरटेल में उसकी हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 44,850 करोड़ रुपये है। इंफोसिस में एलआईसी की हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 44,871 करोड़ रुपये है। ICICI Bank में हिस्सेदारी की वैल्यू 44,220 करोड़ रुपये है। टीसीएस में उसकी हिस्सेदारी की वैल्यू 41,846 करोड़ रुपये है। इस तरह देश की कई दिग्गज कंपनियों में एलआईसी का बड़ा निवेश है।

यह भी पढ़ें: Ramco Systems Share Price: रैमको सिस्टम्स का शेयर बना रॉकेट, एक महीने में 90 फीसदी चढ़ा

एलआईसी के शेयरों पर दबाव 

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के हिसाब से एलआईसी के शेयर पोर्टफोलियो की वैल्यू भी चढ़ती-उतरती रहती है। पोर्टफोलियो के टॉप शेयरों की कीमतें चढ़ने और उतरने का ज्यादा असर एलआईसी के पोर्टफोलियो पर पड़ता है। 30 जून को एलआईसी का शेयर 0.41 फीसदी गिरकर 429 रुपये पर चल रहा था। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर भी हल्का दबाव देखने को मिला।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।