Get App

नीलामी में NTPC Green को मिली सक्सेस, शेयरों ने मनाया जश्न, जोश में भागे ऊपर

NTPC Green Share Price: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की सब्सिडिरी को हाई डिमांड वाले टाइम में बिजली की सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट मिला तो इसका शेयरों ने जश्न मनाया। हालांकि अभी भी यह आईपीओ प्राइस के नीचे बना हुआ है। इसके शेयर नवंबर 2024 को लिस्ट हुए थे। चेक करें कंपनी के शेयरों को किस बात से सपोर्ट मिला है और इसके शेयरों की चाल अब तक कैसी रही

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 24, 2026 पर 11:12 AM
नीलामी में NTPC Green को मिली सक्सेस, शेयरों ने मनाया जश्न, जोश में भागे ऊपर
SECI ने हाई डिमांड वाले टाइम में 4 घंटे के लिए 1500 मेगावाट के हिसाब से से 6 हजार मेगावाट बिजली की व्यवस्था करने का टेंडर निकाला, जिसमें से 500 मेगावाट की सप्लाई की बोली NTPC Green की सब्सिडरी ने जीत ली है।

NTPC Green Share Price: एनटीपीसी के एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी को बड़ी सफलता का जश्न आज इसके शेयरों ने भी मनाया। कंपनी ने शुक्रवार 22 अगस्त को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि इसे सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) की 6000 MWh की एश्योर्ड पीक वार टेंडर में 500 मेगावाट की कॉन्ट्रैक्टेड कैपेसिटी मिली है। इसने शेयरों में जोश भर दिया और यह ढाई फीसदी से अधिक चढ़ गया। फिलहाल बीएसई पर यह 1.19% की बढ़त के साथ ₹92.42 पर है। इंट्रा-डे में यह 2.70% उछलकर ₹93.80 तक पहुंच गया था।

किस नीलामी में मिली है सफलता

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक टेंडर के लिए ई-रिवर्स ऑक्शन शुक्रवार 21 अगस्त को हुआ। यह टेंडर इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) से जुड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है। इसमें सेबी ने हाई डिमांड वाले टाइम में 4 घंटे के लिए 1500 मेगावाट के हिसाब से से 6 हजार मेगावाट बिजली की व्यवस्था करने का टेंडर निकाला यानी कि ऐसी कंपनियां चुनने के लिए टेंडर निकाला गया जो बिजली की हाई डिमांड वाले समय में चार घंटे तक हर घंटे के हिसाब से 1500 मेगावाट बिजली की सप्लाई कर सकें। इसमें से 500 मेगावाट की सप्लाई के लिए बोली एनटीपीसी ग्रीन की सब्सिडरी ने हासिल की है और इसके तहत यह सेकी को प्रति यूनिट ₹6 के हिसाब से बिजली सप्लाई करेगी।

कैसी है NTPC Green Energy की सेहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें