NTPC 6% उछलकर 52 वीक के हाई पर, इस कारण से चढ़ रहा शेयर

पिछले एक साल में, NTPC का शेयर लगभग 53 प्रतिशत उछला है। इस साल अब तक स्टॉक में 45 प्रतिशत से अधिक की मजबूती आ चुकी है और आगे इसमें और तेजी आने की उम्मीद है। 28 सितंबर को शेयर BSE पर 237.80 रुपये और NSE पर 237.05 रुपये पर बंद हुआ था। ICICI सिक्योरिटीज की ओर से NTPC को 300 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ 'बाई' रेटिंग मिली है

अपडेटेड Sep 29, 2023 पर 12:43 PM
Story continues below Advertisement
NTPC के शेयरों में आए इस उछाल की एक वजह इसका 800 मेगावाट का नया पावर प्लांट है।

शुक्रवार 29 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी NTPC के लिए अच्छा साबित हो रहा है। कंपनी का शेयर 6 प्रतिशत तक चढ़ गया है। NTPC के शेयरों में आए इस उछाल की एक वजह इसका 800 मेगावाट का नया पावर प्लांट है। इस प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) वर्चुअल तरीके से अक्टूबर माह में करने वाले हैं। 6000 करोड़ रुपये का यह प्लांट तेलंगाना के रामागुंडम में है। इसके अलावा ICICI सिक्योरिटीज की ओर से NTPC को 300 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ 'बाई' रेटिंग मिली है। यह भी शेयर प्राइस में मजबूती का एक अहम कारण है।

शुक्रवार सुबह NTPC का शेयर बढ़त के साथ BSE पर 239.20 रुपये और NSE पर 239.55 रुपये पर खुला। दोपहर होते-होते यह दोनों इंडेक्स पर पिछले बंद भाव से करीब 6 प्रतिशत की तेजी के साथ 251.50 रुपये पर पहुंच गया। यह स्टॉक का ​52 सप्ताह का उच्च स्तर है। 28 सितंबर को शेयर BSE पर 237.80 रुपये और NSE पर 237.05 रुपये पर बंद हुआ था।

एक साल में 53% उछला शेयर


पिछले एक साल में, NTPC का शेयर लगभग 53 प्रतिशत उछला है। इस साल अब तक स्टॉक में 45 प्रतिशत से अधिक की मजबूती आ चुकी है और आगे इसमें और तेजी आने की उम्मीद है। NTPC ने सितंबर माह की शुरुआत में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ​2,908.99 करोड़ रुपये के फाइनल डिविडेंड के भुगतान की घोषणा की थी। यह पेमेंट एनटीपीसी लिमिटेड की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 30 प्रतिशत है। यह लगातार 30वां वर्ष है जब कंपनी ने डिविडेंड दिया है।

Hot Stocks: 3 हफ्ते के लिए इन 3 शेयरों में करें निवेश, 19% बढ़ जाएगा निवेश

ICICI सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स के अनुसार, NTPC ने वित्त वर्ष 2024 से लेकर वित्त वर्ष 2026 तक 16,000 मेगावाट के कैपेसिटी एडिशन के अनुमान के साथ एक एग्रेसिव रिन्यूएबल कैपेसिटी एडिशन प्लान सेट किया है। यह प्लान कंपनी के ग्रीन पावर पोर्टफोलियो को बढ़ाएगा और स्टॉक की रीरेटिंग को बढ़ावा देगा। ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2023-25 में कंपनी के EBITDA के लिए 16.1 प्रतिशत और PAT के लिए 16 प्रतिशत CAGR दर्ज करने का अनुमान लगाया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।