शुक्रवार 29 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी NTPC के लिए अच्छा साबित हो रहा है। कंपनी का शेयर 6 प्रतिशत तक चढ़ गया है। NTPC के शेयरों में आए इस उछाल की एक वजह इसका 800 मेगावाट का नया पावर प्लांट है। इस प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) वर्चुअल तरीके से अक्टूबर माह में करने वाले हैं। 6000 करोड़ रुपये का यह प्लांट तेलंगाना के रामागुंडम में है। इसके अलावा ICICI सिक्योरिटीज की ओर से NTPC को 300 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ 'बाई' रेटिंग मिली है। यह भी शेयर प्राइस में मजबूती का एक अहम कारण है।
