Get App

Nykaa Share Price: मजबूत मार्केट में भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर लुढ़का शेयर, दो दिन में 10% टूट गए भाव

FSN E-Commerce Ventures Share Price: घरेलू मार्केट में आज शानदार माहौल रहा और सेंसेक्स (Sensex) 0.94 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures के शेयर एक नए स्तर पर गिर गए। इसके शेयर आज बीएसई पर कारोबार के दौरान 132.30 रुपये के भाव (Nykaa Share Price) पर फिसल गए थे जो इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 17, 2023 पर 4:46 PM
Nykaa Share Price: मजबूत मार्केट में भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर लुढ़का शेयर, दो दिन में 10% टूट गए भाव
Nykaa ब्यूटी, पर्सनल केयर और फैशन प्रोडक्ट्स बेचने के मामले में जाना-माना नाम है। अब अपने ब्रांड नाम से भी प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है।

FSN E-Commerce Ventures Share Price: घरेलू मार्केट में आज शानदार माहौल रहा और सेंसेक्स (Sensex) 0.94 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures के शेयर एक नए स्तर पर गिर गए। इसके शेयर आज बीएसई पर कारोबार के दौरान 132.30 रुपये के भाव (Nykaa Share Price) पर फिसल गए थे जो इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है। दो दिन में यह करीब 10 फीसदी टूट चुका है और चार दिनों में 15 फीसदी। इसके शेयर आज 4.99 फीसदी की गिरावट के साथ 133.25 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 37,967.89 करोड़ रुपये है।

Nykaa में गिरावट की क्या है वजह

देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन ब्यूटी और कॉस्मेटिक्स रिटेलर नायका की पैरेंट कंपनी ने 9 जनवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में अतिरिक्त शेयरों के लिस्टिंग की जानकारी दी थी। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्स ने दिसंबर 2022 तिमाही में सिक्योरिटीज के डीमैट फॉर्म में बदलने के लिए भेजा था जिसे एक्सचेंज में लिस्ट कर दिया है। इस प्रकार माना जा रहा है कि मार्केट में नायका के शेयरों की लिक्विडिटी बढ़ने पर भाव पर असर पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें