Nykaa Share Price: नायका चला जोमैटो की चाल हिट किया ऑल टाइम लो, क्या करें निवेशक!

Nykaa Share Price: अधिकांश एनालिस्ट का मानना है कि नायका में आई हाल की बिक्री तात्कालिक प्रतिक्रिया है। Nykaa की लॉन्ग टर्म स्टोरी मजबूती बनी हुई है। आगे चलकर यह स्टॉक हमें शानदार रिटर्न देता नजर आएगा

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 8:56 PM
Nykaa Share Price:जेएम फाइनेंशियल ने इस स्टॉक को Buy ऱेटिंग देते हुए 1,780 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि यह लक्ष्य सितंबर 2023 तक हासिल हो जाएगा।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nykaa Share Price: Nykaa के नाम से कारोबार करने वाली FSN E-Commerce Ventures के शेयर आज (28 अक्टूबर) पहली बार 1,000 रुपये के नीचे फिसल गई। बताते चलें कि कंपनी का प्री -आईपीओ इन्वेस्टर का लॉक इन पीरियड जल्द ही खत्म होने वाला है। पिछले कुछ हफ्तों से इस स्टॉक में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। खासकर विदेशी निवेशक इस स्टॉक में भारी बिकवाली कर रहे है।

    गौरतलब है कि नायका के प्री-आईपीओ इन्वेस्टर का लॉक इन पीरियड 10 नवंबर को खत्म होने वाला है। आज के कारोबार में यह शेयर एनएसई पर 65.85 रुपये यानी 6.28 फीसदी टूटकर 983.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

    जेएम फाइनेंशियल  की Nykaa पर राय


    जेएम फाइनेंशियल का कहना है कि Nykaa के करीब 67 फीसदी या 31.9 करोड़ शेयर लॉक इन एक्सपायरी के दिन खुलेंगे। Steadview Capital Mauritius Ltd, TPG Growth IV SF Pte. Ltd, Lighthouse India Fund III के साथ ही हरिंदरपाल सिंह बंगा, नरोत्तम सेखसरिया और सुनील कांत मुंजाला जैसे निवेशक 10 नवंबर को लॉक इन पीरियड खत्म होने के बाद अपने शेयर बेच सकेंगे।

    शुरुआती दौर में निवेश के बाद से Nykaa की 12 फीसदी से ज्यादा शेयर होल्डिंग 100 गुना रिटर्न पर बैठी है। ऐसे में कुछ एनालिस्ट का मानना है कि ऐसे निवेशक अपने पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाइड करने के लिए नायका में अपनी पोजिशन कुछ हल्की कर सकते है।

    Nykaa के शेयरों में आई बिकवाली काफी हद तक कुछ महीने पहले Zomato में आई बिकवाली की तरह लग रही है। जुलाई तक Zomato के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 25 फीसदी से ज्यादा टूट गए थे। हालांकि उसके बाद से इस स्टॉक में करीब 50 फीसदी की रिकवरी आई है।

    क्या Nykaa दोहराएगा Zomato की कहानी

    अधिकांश एनालिस्ट का मानना है कि नायका में आई हाल की बिक्री तात्कालिक प्रतिक्रिया है। Nykaa की लॉन्ग टर्म स्टोरी मजबूती बनी हुई है। आगे चलकर यह स्टॉक हमें शानदार रिटर्न देता नजर आएगा। ऐसे में जो लोग सस्ते में अच्छे शेयर खरीदना चाहते है उनको Nykaa में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीदारी शुरु कर देनी चाहिए।

    नोमुरा के एनालिस्ट कपिल सिंह का कहना है कि Nykaa में आगे अच्छी ग्रोथ की संभावनाएं दिख रही है। भारत को एक बहुत बड़ा डेमोग्रॉफिक बढ़त हासिल है। देश में समृद्धि बढ़ने के साथ-साथ ही महिलाओं में सोशल मीडिया की पैठ बढ़ रही है और उनकी खर्च करने की क्षमता में भी बढ़त हो रही है जिसके चलते Nykaa में आगे काफी ग्रोथ की संभावना नजर आ रही है। अपने इस विश्लेषण के आधार पर नोमुरा ने Nykaa में 1365 रुपये का लक्ष्य दिया है। उसका कहना है कि इस स्ट़ॉक में वर्तमान लेवल से 40 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।

    इसी तरह जेएम फाइनेंशियल ने इस स्टॉक को Buy ऱेटिंग देते हुए 1,780 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि यह लक्ष्य सितंबर 2023 तक हासिल हो जाएगा। जेएम फाइनेंशियल का यह भी कहना है कि शॉर्ट टर्म में आने वाली किसी भी गिरावट में इस स्टॉक में लंबी अवधि के नजरिए के साथ खरीदारी करनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- MARUTI SUZUKI Q2: मुनाफा 4 गुना बढ़कर 2061.5 करोड़ रुपए रहा, आय 45.7% बढ़ी

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।