MARUTI SUZUKI Q2: मुनाफा 4 गुना बढ़कर 2061.5 करोड़ रुपए रहा, आय 45.7% बढ़ी

MARUTI SUZUKI Q2: दूसरी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 45.7 फीसदी बढ़कर 29,931 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 20,538 करोड़ रुपये पर रहा था

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 3:13 PM
MARUTI SUZUKI Q2: कंपनी की बिक्री तिमाही आधार पर 4.67 लाख यूनिट से बढ़कर 5.17 लाख यूनिट रही है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    MARUTI SUZUKI Q2: देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने 30 सितंबर 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2023 के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि मे कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 2,061.5 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 475.3 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 1,847 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

    दूसरी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 45.7 फीसदी बढ़कर 29,931 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 20,538 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 29,590 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

    लागत में कमी और बिक्री में बढ़त से मार्जिन में सुधार


    30 सितंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 855 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,769 करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके2,751 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

    इसी तरह दूसरी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 4.2 फीसदी से बढ़कर 9.25 फीसदी पर आ गया है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 9.3 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

    एलारा कैपिटल के राज भट्ट ने कहा, ब्रिटेन के बाद अमेरिका में भी आएगी मंदी, भारत की स्थिति बेहतर

    पेंडिंग कस्टमर ऑर्डर 4.12 लाख यूनिट

    नतीजे जारी करते हुए कंपनी ने कहा है कि दूसरी तिमाही में कंपनी की पेंडिंग कस्टमर ऑर्डर 4.12 लाख यूनिट रही है। इस 4.12 लाख यूनिट में से 1.30 लाख की प्री-बुकिंग हाल ही में लॉन्च हुए मॉडलों की है। दूसरी तिमाही में कच्चे माल की कीमतों में 3.90 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और सालाना आधार पर यह बिक्री मूल्य के 80.4 फीसदी से घटकर 76.5 फीसदी पर आ गई है।

    बिक्री तिमाही आधार पर 4.67 लाख यूनिट से बढ़कर 5.17 लाख यूनिट रही

    इस अवधि में कंपनी की बिक्री तिमाही आधार पर 4.67 लाख यूनिट से बढ़कर 5.17 लाख यूनिट रही है। कंपनी ने यह भी कहा है कि लागत घटने और बिक्री में बढ़त के कारण दूसरी तिमाही में कंपनी के मार्जिन में बढ़त देखने को मिली है जबकि चिप शॉर्टेज के कारण इस अवधि में उत्पादन 35000 यूनिट घटा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।