Oil Stocks: तेल बेचने वाली कंपनियों के शेयर कच्चे तेल की उबाल में बुरी तरह झुलस गए। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Co.) के शेयर आज 9 मार्च को 8% तक टूट गए। क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल के भाव में तेज उछाल का ओएमसी यानी तेल बेचने वाली कंपनियों के शेयरों पर निगेटिव असर पड़ता है क्योंकि कच्चे माल की लागत बढ़ती है तो मार्केटिंग मार्जिन पर दबाव बढ़ता है और ऑपरेटिंग परफॉरमेंस को झटका लगता है। इन कंपनियों पर कच्चे तेल में उछाल का असर इसलिए और अधिक दिखा क्योंकि सरकारी सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी।
