Get App

Ola Cabs के सीईओ हेमंत बख्शी ने दिया इस्तीफा, कंपनी 10% कर्मचारियों की करेगी छंटनी

Ola Cabs CEO Resigns: ओला कैब्स के सीईओ, हेमंत बख्शी ने महज 4 महीने के अंदर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब कंपनी को रिस्ट्रक्चरिंग की प्रक्रिया शुरू करनी है, जिसमें इसके के कम से कम इसके 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 29, 2024 पर 5:26 PM
Ola Cabs के सीईओ हेमंत बख्शी ने दिया इस्तीफा, कंपनी 10% कर्मचारियों की करेगी छंटनी
Ola Cabs CEO Resigns: हेमंत बख्शी इसी साल जनवरी में ओला कैब्स से जुड़े थे

Ola Cabs CEO Resigns: ओला कैब्स के सीईओ, हेमंत बख्शी ने महज 4 महीने के अंदर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब कंपनी को रिस्ट्रक्चरिंग की प्रक्रिया शुरू करनी है, जिसमें इसके के कम से कम इसके 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। ओला कैब्स की पैरेंट कंपनी का नाम ANI टेक्नोलॉजीज है। बख्शी इसी साल जनवरी में ओला कैब्स से जुड़े थे। वह कंपनी की रोजोना की गतिविधियों को संभालने के लिए फर्म में आए थे। एक सूत्र ने बताया, "रिस्ट्रक्चरिंग की प्रक्रिया से कंपनी में कई मौजूदा पद खत्म हो जाएंगे और कम से 10 प्रतिशत कर्मचारियों पर इसका असर पड़ेगा।"

एक दूसरे सूत्र ने बताया, "ओला कैब के सीईओ हेमंत बख्शी, ओला के बाहर नए अवसरों की तलाश में कंपनी से जा रहे हैं। फिलहाल अग्रवाल इस जिम्मेदारी को संभालेंगे और जल्द ही एक नई नियुक्ति होगी।" यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब ओला कैब्स ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए इनवेस्टमेंट बैंकरों के साथ शुरुआती स्तर की चर्चा शुरू कर दी है।

यह घोषणा ओला कैब्स के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए निवेश बैंकों के साथ प्रारंभिक चर्चा शुरू करने के कुछ ही सप्ताह बाद आई है। मनीकंट्रोल ने 19 अप्रैल को एक रिपोर्ट में बचाया था कि कंपनी IPO लॉन्च करने की संभावना का मूल्यांकन कर रही है।

इससे पहले इसकी सहयोगी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने आईपीओ के जरिए करीब 7,250 करोड़ रुपये जुटाने के लिए दिसंबर में बाजार नियामक सेबी के पास अपना आवेदन जमा कराया था। यह किसी भारतीय इलेक्ट्रिक कंपनी (EV) की ओर से शेयर बाजार में लिस्टिंग का पहला मौका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें