Get App

Ola Electric Shares: प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने 4.32% हिस्सेदारी गिरवी रखी, शेयरों पर रहेगी नजर

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक के प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने राइट्स इश्यू में पैसा लगाने के लिए 4.32% हिस्सेदारी गिरवी रखी है। कंपनी ₹1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। वहीं शेयर अपने लिस्टिंग भाव से करीब 60% नीचे है। अब निवेशकों की नजर आगे की चाल पर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 04, 2026 पर 9:20 PM
Ola Electric Shares: प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने 4.32% हिस्सेदारी गिरवी रखी, शेयरों पर रहेगी नजर
Ola Electric Mobility का शेयर 0.46% की तेजी के साथ ₹37.09 पर बंद हुआ।

Ola Electric Shares: इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी Ola Electric Mobility के प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने कंपनी के राइट्स इश्यू में पैसा लगाने के लिए अपनी 4.32% हिस्सेदारी गिरवी रखी है। कंपनी ने रविवार, 4 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि यह गिरवी सिर्फ राइट्स इश्यू में अग्रवाल के निवेश के लिए पैसा जुटाने के लिए रखी गई है। इसका खुलासा 28 सितंबर को दाखिल ड्राफ्ट लेटर ऑफ ऑफर में भी किया गया था।

Ola Electric ने साफ किया कि फिलहाल अग्रवाल की सिक्योरिटीज पर कोई दूसरी गिरवी नहीं है। साथ ही, उनकी कोई हिस्सेदारी बेची नहीं जा रही है।

भाविश अग्रवाल भी राइट्स इश्यू में लगाएंगे पैसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें