Get App

Stock Market Rally: लगातार दूसरे दिन शानदार बढ़त, सेंसेक्स 900 अंक चढ़कर बंद; निवेशकों पर बरसे ₹1 लाख करोड़

Stock Market Rally: निफ्टी पर अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज, एक्सिस बैंक, मैक्स हेल्थ, मारुति सुजुकी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर टाइटन, टाटा स्टील, NTPC, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज टॉप लूजर्स रहे

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 20, 2026 पर 4:14 PM
Stock Market Rally: लगातार दूसरे दिन शानदार बढ़त, सेंसेक्स 900 अंक चढ़कर बंद; निवेशकों पर बरसे ₹1 लाख करोड़
सेंसेक्स दिन के लो से 1635 अंक तक उछलकर 84,037.96 के हाई तक गया।

भारतीय शेयर बाजारों में 20 नवंबर को पहले गिरावट और बाद में शानदार तेजी रही। सेंसेक्स लगभग 900 अंकों की बढ़त के साथ 83,919.71 पर और निफ्टी 286.30 अंकों की बढ़त के साथ 25,800.60 पर बंद हुआ। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया। शुरुआत में खुलने के कुछ पलों बाद ही सेंसेक्स पिछले बंद भाव से 618 अंक तक लुढ़ककर 82,403.27 के लो तक गया। निफ्टी भी पिछले क्लोजिंग प्राइस से 169 अंक तक टूटकर 25,345.20 के लो तक गया।

लेकिन फिर बाजार ग्रीन जोन में आया और सेंसेक्स दिन के लो से 1635 अंक तक उछलकर 84,037.96 के हाई तक गया। निफ्टी भी दिन के लो से 464 अंक तक चढ़कर 25,808.80 के हाई तक गया। गुरुवार, 19 नवंबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 513.14 लाख करोड़ रुपये था। शुक्रवार को मार्केट बंद होने के बाद यह 514.17 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। यानि कि 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी।

निफ्टी पर अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज, एक्सिस बैंक, मैक्स हेल्थ, मारुति सुजुकी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर टाइटन, टाटा स्टील, NTPC, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज टॉप लूजर्स रहे।

एक दिन पहले कैसी रही थी चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें