Ola Electric Share Price: Rights Issue के प्राइस पर शेयर धड़ाम, 6% टूटा शेयर, इश्यू से जुड़ी ये 7 बातें खास

Ola Electric Share Price: राइट्स इश्यू में किस भाव पर शेयरहोल्डर्स को शेयर खरीदने का मौका मिलेगा, इसका ऐलान होने के बाद जब मार्केट खुला तो शेयर धड़ाम हो गए। जानिए राइट्स इश्यू में किस भाव पर शेयर मिलेंगे और कितना और प्रमोटर इसमें कितना हिस्सा लेंगे

अपडेटेड Oct 08, 2026 पर 12:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक ने राइट्स इश्यू के लिए प्रति शेयर ₹27 का भाव फिक्स किया तो शेयर आज धड़ाम हो गए।

Ola Electric Share Price: दोपहिया इलेक्ट्रिक कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयर आज ढह गए। कंपनी ने एक कारोबारी दिन पहले आधी रात में राइट्स इश्यू से जुड़े प्राइस का ऐलान किया तो आज शेयरों में बिकवाली का दबाव बढ़ गया। राइट्स इश्यू के जरिए कंपनी अपने मौजूदा शेयरहोल्डर्स को आमतौर पर सस्ते में शेयर ऑफर करती है और अब ओला इलेक्ट्रिक ने इतने डिस्काउंट पर शेयर ऑफर कर दिया कि बिकवाली होने लगी। फिलहाल बीएसी पर यह 6.03% की गिरावट के साथ ₹34.11 पर है। इंट्रा-डे में यह 6.86% टूटकर ₹33.81 तक आ गया था।

Ola Electric Rights Issue: खास डिटेल्स

ओला इलेक्ट्रिक ने राइट्स इश्यू के लिए प्रति शेयर ₹27 का भाव फिक्स किया है।


₹1000 करोड़ के राइट्स इश्यू के तहत सस्ते भाव पर उन्हें ही शेयर खरीदने का मौका मिलेगा, जिनके पास 13 अक्टूबर 2026 की रिकॉर्ड डेट पर शेयर होंगे।

यह इश्यू 22 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 30 अक्टूबर 2026 को बंद होगा।

इस इश्यू के तहत निवेशकों को हर 25 शेयरों की होल्डिंग पर 2 शेयरों को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा।

₹27 एक ही बार में नहीं देना बल्कि इसका 60% यानी ₹16.20 तो एप्लीकेशन के समय और बाकी 40% यानी ₹10.80 फाइनल कॉल के समय। इस फाइनल कॉल की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

अगर कोई शेयरहोल्डर राइट्स इश्यू में शेयर नहीं लेना चाहता है तो वह 22-26 अक्टूबर के बीच अपना राइट्स एनटाइटलमेंट बेच सकता है।

इस राइट्स इश्यू में कंपनी के सीईओ और चेयरमैन भाविश अग्रवाल भी हिस्सा ले सकते हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी 4.32% हिस्सेदारी के बराबर शेयर गिरवी रखे हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि प्रमोटर्स अपने सभी राइट्स एनटाइटलमेंट का इस्तेमाल करेंगे।

राइट्स इश्यू से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज हल्का करने, ऑर्गेनिक ग्रोथ और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। इसके ₹76 के शेयर 9 अगस्त 2024 को लिस्ट हुए थे और कुछ ही दिनों बाद 20 अगस्त 2024 को बीएसई पर ₹157.53 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि फिर शेयरों पर दबाव बना और फिसलते हुए निवेशकों की आधे से अधिक पूंजी डुबो दी। इस रिकॉर्ड हाई से 19 महीने से भी कम समय में यह 86.54% टूटकर 2 मार्च 2026 को यह ₹21.21 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक आ गया था। इस निचले स्तर से इसने तेजी से रिकवरी तो की लेकिन अब भी रिकॉर्ड हाई से यह 76% से अधिक नीचे है।

PC Jeweller Share Price: ढहते मार्केट में 6% चढ़ा शेयर, कर्ज मुक्त होने और रेवेन्यू में 28% उछाल का जश्न

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।