PC Jeweller Share Price: ढहते मार्केट में 6% चढ़ा शेयर, कर्ज मुक्त होने और रेवेन्यू में 28% उछाल का जश्न

PC Jeweller Share Price: दिग्गज ज्वेलरी कंपनी पीसी ज्वेलर के शेयर आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी उछल पड़े। एक तरफ सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज शुरुआती कारोबार में औंधे मुंह गिर पड़े तो पीसी ज्वेलर के शेयर करीब 6% चढ़ गए। सितंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट ने शेयरों में जोश भरा है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Oct 08, 2026 पर 11:15 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हेल्दी कंज्यूमर डिमांड के दम पर PC Jeweller का कारोबार सितंबर तिमाही में भी मजबूत बना रहा है और कंसालिडेटेड लेवल पर रेवेन्यू 28% की रफ्तार से बढ़ा।

PC Jeweller Share Price: पीसी ज्वैलर के लिए सितंबर तिमाही धमाकेदार रही। न सिर्फ कंपनी का कारोबार बढ़ा बल्कि यह कर्जमुक्त भी हो गई। इसका असर कंपनी के शेयरों पर भी दिखा और ढहते मार्केट में भी यह रॉकेट बन गया। एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है तो दूसरी तरफ पीसी ज्वेलर के शेयर करीब 6% चढ़ गए। ऊपरी स्तर पर हल्की मुनाफावसूली के साथ बीएसई पर 4.03% की बढ़त के साथ ₹13.68 पर है। कंपनी ने एक कारोबारी दिन पहले इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद शाम में सितंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट पेश किए थे।

PC Jeweller के लिए कैसी रही सितंबर तिमाही

हेल्दी कंज्यूमर डिमांड के दम पर पीसी ज्वेलर का कारोबार सितंबर तिमाही में भी मजबूत बना रहा है और कंसालिडेटेड लेवल पर रेवेन्यू 28% की रफ्तार से बढ़ा। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि विदेशों में जिन ग्राहकों के पास इसका पैसा बकाया था, उसमें से करीब ₹142 करोड़ सितंबर तिमाही में मिल गए तो दूसरी तरफ कंपनी ने सभी बैंकों का बकाया चुका दिया। खास बात ये है कि कंपनी ने यह पेमेंट तय समय से पहले किया और अब वह पूरी तरह से कर्ज मुक्त है। इसके अलावा कंपनी ने सितंबर तिमाही में इक्विटी शेयरों और वारंट्स के प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए ₹500 करोड़ जुटाए। इसमें कंपनी के प्रमोटर बलराम गर्ग के वारंट्स भी शामिल हैं, जो 24 सितंबर 2026 को शेयरों में कंवर्ट हुए।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

पीसी ज्वैलर के शेयरों ने कम समय में ही ऊंची उड़ान देखी। 30 मार्च 2026 को यह महज ₹7.45 में मिल रहा था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से छह ही महीने में यह 99.60% उछलकर 23 सितंबर 2026 को ₹14.87 पर पहुंच गया, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Nityas IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, 9% के लिस्टिंग गेन के बाद फीकी पड़ी शेयरों की चमक

EverestIMS Tech IPO Listing: ढहते मार्केट में 48% का लिस्टिंग गेन, ₹85 के शेयर ने मचाया धमाल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।