Get App

Ola Electric Share Price : टॉप गियर में ओला इलेक्ट्रिक, 10% तक उछला शेयर, जानिए क्या हैं इस तेजी के ट्रिगर्स

Ola Electric Share Price : हाल के दिनों में ओला इलेक्ट्रिक से जुड़ी कई अच्छी खबरें आई है। इससे स्टॉक को सपोर्ट मिला है। इन खबरों में कंपनी का S1Z लॉन्च और सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत मंज़ूर किया गया ₹95.8 करोड़ का इंसेंटिव शामिल हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 23, 2026 पर 3:38 PM
Ola Electric Share Price : टॉप गियर में ओला इलेक्ट्रिक, 10% तक उछला शेयर, जानिए क्या हैं इस तेजी के ट्रिगर्स
Ola Electric Share Price :कंपनी का 2 तिमाही में +500 डीलरशिप का टारगेट है। कंपनी खुद के स्टोर मॉडल से डीलर मॉडल पर शिफ्ट हो रही है

Ola Electric Share Price : ओला इलेक्ट्रिक आज टॉप गियर में है। यह शेयर करीब 11% तक उछला है। यह तेजी भारी वॉल्यूम के साथ आई है। इसमें 5 दिन के औसत से 6 गुना ज्यादा वॉल्यूम देखने को मिला है। 6 महीने में यह शेयर करीब 69% उछला है। फिर भी यह 157 रुपए के लाइफ हाई से अभी 74% नीचे है। बुधवार के ट्रेडिंग सेशन लगातार तीसरे दिन भी इस शेयर में तेजी बनी हुई है। एनालिस्ट्स इसे एक 'टर्नअराउंड स्टोरी' मान रहे हैं। फिलहाल यह शेयर करीब 4 रुपए यानी 10.50 फीसदी की तेजी के साथ 41.76 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।

कंपनी में तेजी के ट्रिगर्स

कंपनी का 2 तिमाही में +500 डीलरशिप का टारगेट है। कंपनी खुद के स्टोर मॉडल से डीलर मॉडल पर शिफ्ट हो रही है। अगस्त के अंत में PLI के तहत कंपनी को 96 करोड़ रुपए मिले हैं। अगस्त में कंपनी की बिक्री 29% घटकर 13849 यूनिट रही है। 5 सितंबर को बोर्ड ने 1500 करोड़ रुपए फंड जुटाने को मंजूरी दी है। कंपनी का डीलर नेटवर्क बढ़ने से पहुंच और बिक्री बढ़ाने पर फोकस रहेगा।

एक्सपर्ट की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें