Trading Plan : कल की गिरावट के बाद आज बुल्स ने अच्छी वापसी की है। निफ्टी 100 प्वाइंट उछलकर 23400 के ऊपर चला गया है। बैंक निफ्टी भी 56500 के पार ट्रेड कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का आउटपरफॉर्मेंस जारी है। कच्चा तेल 99 डॉलर के नीचे आने से सेंटिमेंट अच्छे हुए है। इधर वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 5 फीसदी फिसला है। मेटल शेयरों में आज सबसे ज्यादा चमक देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 2 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। साथ ही सरकारी बैंक, FMCG और रियल्टी सेक्टर में भी रफ्तार है। तीनों सेक्टर इंडेक्स एक से सवा परसेंट चढ़े है। हलांकि IT में लगातार चौथे सेशन में कमजोरी देखने को मिल रही है।
कैपिटल मार्केट शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। इसका इंडेक्स सवा परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। मैनेजमेंट में बदलाव के बाद 360 ONE में उछाल है। यह करीब 4 परसेंट चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार है। साथ ही CAMS, एंजेल वन और नुवामा में भी तेजी है।
बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में बढ़िया कमबैक देखने को मिला है। कल की तेज गिरावट के बाद अब तक अच्छी तेजी है। लेकिन अभी तक निफ्टी ने इनसाइड डे बनाया है। मतलब कल के हाई और लो के बीच में पूरा सेशन रहा है और कल का हाई पार करना काफी अहम होगा। निफ्टी और बैंक निफ्टी फिर उसी रुकावट के जोन में हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज भी शानदार तेजी है। Adv/Dec मजबूत है। मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है।
अनुज सिंघल ने कहा कि कल हमने बात की थी कि Benefit Of Doubt देंगे और 1 दिन और देने की जरूरत है। आज हमारा इंट्राडे रहने का ही नजरिया था। निफ्टी आज एक बहुत छोटी रेंज में रहा है। फिलहाल इंडेक्स से बेहतर है चुनिंदा शेयरों में रहना। कल की NSE की लिस्टिंग एक बड़ा इवेंट है। कल CAT-2 AIFs अगर बेचेंगे तो वो पैसा बाजार में आएगा। मगर एक बात तय है, निफ्टी अभी 23,100-23,200 नहीं तोड़ना चाहता।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 23,300-23,350 पर सपोर्ट और 23,450-23,500 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 56,200-56,400 पर सपोर्ट और 56,600-56,800 पर रेजिस्टेंस है।
क्लोज की उम्मीद बढ़िया है लेकिन रजिस्टेंस जोन में हैं। स्टॉक स्पेसिफिक मौके बेहतर हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।