Ola Electric का बड़ा दांव, कमर्शियल ईवी लॉन्च करने की तैयारी

Ola Electric News: तेल की महंगाई के चलते गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स की लागत बढ़ रही है। इस हफ्ते की शुरुआत में ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और चेयरमैन भाविश अग्रवाल ने तेल के बढ़ते भाव के बीच गिग वर्कर्स की तरफ से ईवी की बढ़ती मांग के बारे में चर्चा की थी। अब सामने आ रहा है कि ओला इलेक्ट्रिक कमर्शियल ईवी लाने की तैयारी कर रही है। जानिए काम कहां तक पहुंचा है और यह कब तक लॉन्च हो सकता है

अपडेटेड May 27, 2026 पर 1:33 PM
Story continues below Advertisement
ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने सेंट्रल मोटर वेईकल्स रूल्स (CNVR) के तहत Ola Electric की नई ईवी को मंजूरी मिली है।

Ola Electric News: दिग्गज ईवी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक देश में तेजी से बढ़ रहे क्विक कॉमर्स और गिग वर्कर मोबिलिटी मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही है। मनीकंट्रोल को यह जानकारी गवर्नमेंट सर्टिफिकेट और मामले से जुड़े लोगों के जरिए मिली है, जिसमें नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को नियामकीय मंजूरी मिलने की बात कही गई है। सूत्रों के मुताबिक इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स, कूरियर सर्विसेज और अर्बन-फ्लीट ऑपरेशंस जैसे अधिक इस्तेमाल वाले कमर्शियल काम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हालांकि यह लॉन्च कब तक होगी, इसे लेकर ओला इलेक्ट्रिक की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

क्या है Ola Electric के नए इलेक्ट्रिक में खास

ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने सेंट्रल मोटर वेईकल्स रूल्स (CNVR) के तहत ओला इलेक्ट्रिक की नई ईवी को मंजूरी मिली है। देश में किसी गाड़ी की कमर्शियल बिक्री के लिए यह मंजूरी लेना जरूरी होता है। सूत्रों के मुताबिक इस मंजूरी से संकेत मिलता है कि ओला इलेक्ट्रिक इस ईवी को इसी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। 20 फरवरी 2026 की तारीख में जारी इस सर्टिफिकेट में ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के एक एल1-कैटेगरी बैट्री से चलने वाले स्कूटर का जिक्र है। फाइलिंग में ओला S1 X Gen3 प्लेटफॉर्म के 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh बैटरी वेरिएंट शामिल हैं। सर्टिफिकेट के मुताबिक के यह ईवी AC PMSM मोटर से लैस है जिसकी अधिकतम पावर 3.93 kW है और इसे दो सवारियों के लिए डिजाइन किया गया है।


अहम मौके पर ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा दांव

ओला इलेक्ट्रिक ऐसे समय पर अपनी नई ईवी लाने पर काम कर रही है, जब ईवी बनाने वाली कंपनियों दोपहिया कमर्शियल ईवी अहम ग्रोथ सेगमेंट के तौर पर उभर रहा है। हर दिन बढ़ते इस्तेमाल, चलाने में कम खर्च और फटाफट रिप्लेसमेंट साइकिल के चलते डिलीवरी करने वालों और गिग इकॉनमी वर्कर्स के लिए ईवी अधिक आकर्षक बनता जा रहा है। सरकारी नीतियां भी इसे सपोर्ट कर रही हैं। दिल्ली के ड्राफ्ट ईवी पॉलिसी 2026 में अगले दो साल के भीतर तेल से चलने वाली गाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का प्रस्ताव है जिससे ईवी की मांग रॉकेट की स्पीड से बढ़ सकती है।

Ola Electric Q4 Results: ओला इलेक्ट्रिक का घाटा कम हुआ, लेकिन 50% से ज्यादा गिरा रेवेन्यू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।