Olectra Greentech Share: ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड (Olectra Greentech) के शेयरों आज इंट्राडे में 4 फीसदी की छलांग लगाते नजर आए। शेयर में यह तेजी कंपनी को तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने एक ऑर्डर मिलने के बाद देखा गया। दरअसल, कंपनी ने बताया कि उसकी एसोसिएट कंपनी, ईवी ट्रांस प्राइवेट लिमिटेड (EVEY) को 1,085 इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई, ऑपरेशन और मेंटेनेंस के लिए तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TGSRTC) से दो लेटर ऑफ़ अवार्ड मिले हैं।
इस ऑर्डर में इंट्रा-सिटी ऑपरेशन के लिए 1,025 12-मीटर नॉन-AC बसें और 60 12-मीटर AC बसें शामिल हैं। यह कॉन्ट्रैक्ट 12 साल के समय के लिए ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (GCC) या OPEX मॉडल के तहत किया जाएगा। बसों की डिलीवरी 20 महीनों में की जाएगी।
इस अरेंजमेंट के तहत, EVEY ओलेक्ट्रा से बसें खरीदेगी। ओलेक्ट्रा के लिए 1,085 बसों की सप्लाई की कीमत लगभग ₹1,800 करोड़ है। कंपनी 12 साल के कॉन्ट्रैक्ट पीरियड के दौरान इन बसों का मेंटेनेंस भी करेगी।
ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि ओलेक्ट्रा और EVEY के बीच ट्रांज़ैक्शन रिलेटेड पार्टी ट्रांज़ैक्शन के तहत आता है और इसे आर्म्स लेंथ बेसिस पर किया जाएगा।
इस खबर के बाद स्टॉक ₹1,061.50 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। NSE पर दोपहर 2:50 बजे तक, शेयर 27 रुपये यानी 3% बढ़कर ₹1,0426.40 पर ट्रेड कर रहा था।स्टॉक का 52 वीक हाई 1,714.20 रुपये पर रहा जबकि 52 वीक लो 965.10 रुपये पर है। 1 हफ्ते में शेयर 1.71 फीसदी चढ़ा है जबकि 1 महीने में इसमें 5.12 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
फरवरी की शुरुआत में, ओलेक्ट्रा ने Q3 परफॉर्मेंस में काफी हद तक स्टेबल रिपोर्ट दी थी। नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 0.3% बढ़कर ₹46.4 करोड़ हो गया, जबकि ऑपरेशन से रेवेन्यू 28.8% बढ़कर ₹663.6 करोड़ हो गया। EBITDA 17.7% बढ़कर ₹93 करोड़ हो गया, हालांकि मजबूत एग्जीक्यूशन के बीच मार्जिन में कमी आई।