Omnitech Engineering की खराब शुरुआत, शेयर 11% तक के घाटे में लिस्ट

Omnitech Engineering Listing: मेनबोर्ड सेगमेंट में यह IPO 1.20 गुना भरकर बंद हुआ। IPO की ओपनिंग से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 174.60 करोड़ रुपये जुटाए। अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान ओम्नीटेक इंजीनियरिंग की कुल इनकम 236.69 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 4:25 PM
Story continues below Advertisement
Omnitech Engineering IPO 25 फरवरी को खुला था और 27 फरवरी को बंद हुआ।

5 मार्च को BSE, NSE पर ओम्नीटेक इंजीनियरिंग के शेयरों की लिस्टिंग फीकी रही। शेयर BSE पर 9.7 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 205 रुपये पर और NSE पर 11 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 202 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 227 रुपये प्रति शेयर था। बाद में शेयर BSE पर 205.15 रुपये और NSE पर 203.30 रुपये पर सेटल हुआ। मेनबोर्ड सेगमेंट में 583 करोड़ रुपये का ओम्नीटेक इंजीनियरिंग IPO 25 फरवरी को खुला था और 27 फरवरी को बंद हुआ।

इस पब्लिक इश्यू में 418 करोड़ रुपये के 1.84 करोड़ नए शेयर जारी हुए। साथ ही 165 करोड़ रुपये के 73 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल था। IPO 1.20 गुना भरकर बंद हुआ। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.77 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.35 गुना भरा। एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से को 4.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

ओम्नीटेक इंजीनियरिंग एक प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनी है। यह एनर्जी, मोशन कंट्रोल और ऑटोमेशन, इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट सिस्टम, मेटल फॉर्मिंग और दूसरे अलग-अलग इंडस्ट्रियल एप्लीकेशंस में ग्लोबल कस्टमर्स के लिए हाई-प्रिसिजन इंजीनियर्ड कंपोनेंट्स और असेंबली की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करती है। कंपनी का एक्सपोर्ट पर जोर है, यह 24 देशों में कस्टमर्स को सप्लाई करती है।


IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

IPO की ओपनिंग से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 174.60 करोड़ रुपये जुटाए। Omnitech Engineering IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कंपनी के कर्ज को पूरी तरह से या कुछ हद तक चुकाने के लिए किया जाएगा। बाकी पैसों का इस्तेमाल 2 अलग-अलग फैसिलिटीज में नए प्रोजेक्ट्स लगाने के लिए, कैपिटल एक्सपेंडिचर जरूरतों को पूरा करने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Yaap Digital Listing: 12% ​डिस्काउंट पर लिस्टिंग के बाद 5% उछला शेयर, लगा अपर सर्किट

वित्तीय सेहत

अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान ओम्नीटेक इंजीनियरिंग की कुल इनकम 236.69 करोड़ रुपये रही। शुद्ध मुनाफा 27.78 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी पर 382.91 करोड़ रुपये की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कुल इनकम 349.71 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 43.87 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।