Yaap Digital Listing: 12% ​डिस्काउंट पर लिस्टिंग के बाद 5% उछला शेयर, लगा अपर सर्किट

Yaap Digital Listing: याप डिजिटल का पब्लिक इश्यू 4.26 गुना भरकर बंद हुआ। IPO से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 22.81 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी की ​अप्रैल—दिसंबर 2025 के दौरान कुल इनकम 91.42 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 10:25 AM
Story continues below Advertisement
Yaap Digital IPO 25 फरवरी को खुला था और 27 फरवरी को बंद हुआ।

5 मार्च को SME सेगमेंट की कंपनी याप डिजिटल की शेयर बाजार में लिस्टिंग पहले तो निराश करने वाली रही। लेकिन तुरंत ही शेयर ने तेजी पकड़ ली। शेयर NSE SME पर 12.4 प्रतिशत घाटे के साथ 127 रुपये पर लिस्ट हुआ। तुरंत ही इसमें 5 प्रतिशत की तेजी आई और 133.35 रुपये पर अपर सर्किट लग गया। IPO प्राइस 145 रुपये प्रति शेयर था।

80.11 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू 25 फरवरी को खुला था और 27 फरवरी को बंद हुआ। इसमें 55 लाख नए शेयर जारी हुए। ऑफर फॉर सेल नहीं था। IPO 4.26 गुना भरकर बंद हुआ। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 8.29 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 5.05 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.61 गुना भरा। IPO से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 22.81 करोड़ रुपये जुटाए।

2016 में इनकॉरपोरेट हुई याप डिजिटल लिमिटेड एक न्यू एज डिजिटल कंटेंट और मार्केटिंग सर्विसेज एजेंसी है। कंपनी डिजाइन, डिस्कवरी और डिस्ट्रीब्यूशन पर काम करती है। साथ ही टेक्नोलॉजी, डेटा और क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग पर बेस्ड इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस की पेशकश करती है।


Omnitech Engineering की खराब शुरुआत, शेयर 11% तक के घाटे के साथ लिस्ट

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

याप डिजिटल अपने पब्लिक इश्यू से हुई कमाई का एक बड़ा हिस्सा GoZoop Online Private Limited की खरीद के लिए पेमेंट में इस्तेमाल करेगी। बाकी पैसे AI बेस्ड शॉर्ट फॉर्म कंटेंट प्रोडक्शन हब को शुरू करने के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए, पहले से न पता एक्वीजीशंस के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ की फंडिंग के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च किए जाएंगे।

कंपनी की वित्तीय सेहत

याप डिजिटल की ​अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान कुल इनकम 91.42 करोड़ रुपये रही। शुद्ध मुनाफा 9.21 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस बीच कंपनी पर 25.35 करोड़ रुपये की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कुल इनकम 154.40 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 11.93 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।