घरेलू निवेशकों की और से लगातार खरीदारी, एफआईआई की ओर से भारतीय बाजार में बिकवाली का कम होता दबाव और रुपये में मजबूती ने भारतीय बाजार में जोश भर दिया। 21 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में वीकली आधार पर बाजार में 4 साल की बड़ी तेजी दर्ज हुई और बेंचमार्क इंडेक्स 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब हुए।
21 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 3,076.6 अंक यानी 4.16 फीसदी की बढ़त के साथ 76,905.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 953.2 अंक यानी 4.25 फीसदी की बढ़त के साथ 23,350.40 के स्तर पर बंद हुआ।
बीते हफ्ते बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 8 फीसदी चढ़ा। SML Isuzu, IKIO Lighting, Uttam Sugar Mills, Balu Forge Industries, Sindhu Trade Links, KSolves India, Garden Reach Shipbuilders & Engineers, Valor Estate, Indraprastha Medical Corporation, Summit Securities, Marathon Nextgen Realty, Talbros Automotive Components, Indian Hume Pipe Company, Nuvama Wealth Management में 25-50 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
21 मार्च को खत्म हुए लॉर्जकैप इंडेक्स में 4.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। Hindustan Aeronautics, Zomato, IDBI Bank, Macrotech Developers, SBI Life Insurance Company, GAIL India, Varun Beverages, Indian Railway Finance Corporation में 10-14 फीसदी की तेजी रही।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स बीते हफ्ते 7 फीसदी चढ़ा। PB Fintech, JSW Infrastructure, Max Healthcare Institute, Torrent Power, General Insurance Corporation of India, New India Assurance Company, Aditya Birla Capital, Bharat Forge, Piramal Enterprises, Bank Of India, LT Finance में 12-20 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
21 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में BSE की लिस्टेड कंपनी ने मार्केट कैप में करीब 22 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। ICICI Bank के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली । उसके बाद Bharti Airtel, HDFC Bank, Reliance Industries का नंबर रहा। दूसरी तरफ ITC, Tech Mahindra, IndusInd Bank के मार्केट कैप में दबाव देखने को मिला।
सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में कामकाज कर रहा। निफ्टी रियल्टी और मीडिया इंडेक्स करीब 8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं निफ्टी फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं निफ्टी ऑटो इंडेक्स 5.8 फीसदी की बढ़त रही।
बीते हफ्ते एफआईआई ने भारतीय बाजार में 5,819.12 करोड़ रुपये की खरीदारी की। जबकि डीआईआई ने 4,337.83 करोड़ रुपये पर खरीदारी की।
डॉलर इंडेक्स में गिरावट के कारण भारतीय रुपए ने पिछले दो सालों में सबसे अच्छा सप्ताह दर्ज किया है। सप्ताह के दौरान 21 मार्च को भारतीय रुपया 103 पैसे बढ़कर 85.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि 13 मार्च को यह 87 पर बंद हुआ था।