सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Kotak Securities के अमोल अठावले, मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और Raghunath Capital के पवन माहेश्वरी के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 10.04% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 0.03% का निगेटिव रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पवन माहेश्वरी के सुझाये स्टॉक्स ने 2.22% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Kotak Securities के अमोल अठावले का कमाईवाला स्टॉकः BUY Can Fin Homes
अमोल अठावले ने इसमें 669 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 705 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 650 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY CDSL
अमित सेठ ने इस स्टॉक में 1308 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1375 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1270 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Raghunath Capital के पवन माहेश्वरी का कमाईवाला स्टॉकः BUY HFCL
पवन माहेश्वरी ने इस स्टॉक में 97 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 94 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 102 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY MCX
अमित सेठ ने इस स्टॉक में 5697 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 6000 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 5600 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।