Get App

सिर्फ 4 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 11% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव

United Breweries पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने 2080 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2300 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। L&T Technology Services पर SSJ Finance & Securities के विरल छेड़ा ने 5006 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। इसमें 4800 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 14, 2025 पर 12:58 PM
सिर्फ 4 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 11% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव
BHEL पर IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने 195 रुपये के लेवल पर 180 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते wavesstrategy.com के आशीष कयाल, SSJ Finance & Securities के विरल छेड़ा और IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल के सुझाये स्टॉक्स ने 11.4% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर विरल छेड़ा के सुझाये स्टॉक्स ने 2.3% का निगेटिव रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 5.6% का निगेटिव रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY United Breweries

आशीष कयाल ने इसमें 2080 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 2300 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 2020 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें