Mobikwik Share Price: फिनटेक फर्म में खरीद की सुनामी, शेयर 20% चढ़कर अपर सर्किट में लॉक

One Mobikwik Systems Share Price: कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1900 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कुछ दिन पहले प्रमोटर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर उपासना टाकू ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिए 1.07 लाख इक्विटी शेयर खरीदे। डील की वैल्यू करीब 2.12 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 2:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
One Mobikwik Systems का शेयर 6 महीनों में 40 प्रतिशत चढ़ा है।

डिजिटल पेमेंट्स फर्म 'वन मोबिक्विक सिस्टम्स' का शेयर 6 अक्टूबर को रॉकेट बना हुआ है। मार्केट में ओवरऑल तेजी और बंपर खरीद के दम पर शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 20 प्रतिशत उछली। BSE पर 242.10 रुपये पर अपर सर्किट लगा। हाल के औसत के मुकाबले इस स्टॉक के वॉल्यूम में काफी उछाल देखा गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1900 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। One MobiKwik Systems को मोबिक्विक भी कहा जाता है।

कुछ दिन पहले वन मोबिक्विक सिस्टम्स ने शेयर बाजारों को बताया था कि प्रमोटर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर उपासना टाकू ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिए कंपनी के 1.07 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं। डील की वैल्यू करीब 2.12 करोड़ रुपये रही। इस खरीद के बाद कंपनी में टाकू की हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हो गई है। टाकू ने 28 सितंबर 2026 को 1.04 करोड़ रुपये में कंपनी के 52,000 इक्विटी शेयर खरीदे।

इसके बाद 29 सितंबर को 1.09 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 55,000 इक्विटी शेयर खरीदे। दोनों लेनदेन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर हुए। MobiKwik दिसंबर 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 572 करोड़ रुपये का था। उपासना टाकू ने दिसंबर 2024 में आए कंपनी के IPO के बाद से कुल 294,177 इक्विटी शेयर खरीदे हैं।


Mobikwik का शेयर 6 महीनों में 40 प्रतिशत मजबूत

कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 296.75 रुपये और एडजस्टेड लो 151.95 रुपये है। शेयर 6 महीनों में 40 प्रतिशत चढ़ा है। लोअर प्राइस बैंड 161.40 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है। अप्रैल 2026 में मोबिक्विक को नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) लाइसेंस के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी मिली थी। इसके बाद कंपनी के लिए एक नई डिवीजन मोबिक्विक फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (MFSPL) शुरू करने का रास्ता साफ हो गया। इससे ग्रुप को अपनी रेगुलेटेड लेंडिंग क्षमताएं बढ़ाने, नए-नए क्रेडिट प्रोडक्ट्स तैयार करने, और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों और मर्चेंट्स को ज्यादा कुशलता और बेहतर नियंत्रण के साथ सेवाएं देने में मदद मिलेगी।

Rentomojo Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर 10% तक भागा, इश्यू प्राइस से 39% ऊपर कर रहा ट्रेड

कंपनी ने कहा था कि NBFC का कामकाज तभी शुरू होगा, जब कुछ शर्तों को पूरा करने के बाद RBI से 'सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन' (COR) मिल जाएगा। इसकी सर्विसेज पूरे भारत में उपलब्ध होंगी, लेकिन मुख्य रूप से फोकस टीयर 2 और टीयर 3 ​शहरों पर होगा।

जून तिमाही में आई मुनाफे में

वन मोबिक्विक सिस्टम्स का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 7.6 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी 419.2 करोड़ रुपये के घाटे में थी। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 3.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 281.48 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि जून 2025 तिमाही में यह 271.36 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।