Rentomojo Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर 10% तक भागा, इश्यू प्राइस से 39% ऊपर कर रहा ट्रेड

Rentomojo Share Price: रेंटोमोजो की शेयर बाजार में लिस्टिंग 17 सितंबर 2026 को हुई थी। जून 2026 तिमाही के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 38.6 प्रतिशत घट गया। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 51 प्रतिशत बढ़ गया

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 12:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rentomojo ग्राहकों को घर के फर्नीचर और अप्लायंसेज के लिए किफायती, फ्लेक्सिबल और लॉन्ग टर्म सब्सक्रिप्शन प्लान उपलब्ध कराती है।

नई लिस्ट हुई रेंटोमोजो के शेयरों में 6 अक्टूबर को दिन में शानदार तेजी दिखी। BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से 10 प्रतिशत तक चढ़कर ₹562.75 के हाई तक गया। फर्नीचर, अप्लायंसेज किराए पर देने वाली रेंटोमोजो ने एक दिन पहले अप्रैल-जून 2026 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि तिमाही के दौरान उसका शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 38.6 प्रतिशत घटकर ₹7.83 करोड़ रह गया। एक साल पहले समान तिमाही में यह ₹12.76 करोड़ था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹126.30 करोड़ हो गया। जून 2025 तिमाही में यह ₹83.59 करोड़ था। जून 2026 तिमाही में कंपनी के कुल खर्च ₹105.17 करोड़ के रहे, जो एक साल पहले इसी अवधि में ₹72 करोड़ के थे।

रेंटोमोजो ग्राहकों को घर के फर्नीचर और अप्लायंसेज के लिए किफायती, फ्लेक्सिबल और लॉन्ग टर्म सब्सक्रिप्शन प्लान उपलब्ध कराती है। इसके प्रोडक्ट्स में घर की जरूरी चीजें जैसे बेड, गद्दे, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, अलमारी, सोफा, टेलीविजन, वॉशिंग मशीन, वॉटर प्योरिफायर आदि शामिल हैं।


Rentomojo 17 सितंबर को हुई थी लिस्ट

रेंटोमोजो की शेयर बाजार में लिस्टिंग 17 सितंबर 2026 को हुई थी। शेयर BSE पर लगभग 19 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ₹480 और NSE पर 19.4 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ₹482.45 पर लिस्ट हुआ था। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस ₹404 प्रति शेयर था। कंपनी का ₹1,255.57 करोड़ का IPO 72.89 गुना भरा था। IPO में ₹150 करोड़ के 37.15 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹1,105.57 करोड़ के 2.74 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहा।

Honasa Consumer Share Price: Q2 में नेट सेल्स वैल्यू 30-33% बढ़ने की उम्मीद, शेयर ने लगाई 11% तक की छलांग

IPO प्राइस से 39 प्रतिशत ऊपर है शेयर

रेंटोमोजो के शेयर की फेस वैल्यू ₹1 है। कंपनी में 16 सितंबर 2026 तक प्रमोटर्स के पास 19.74 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर ने अभी तक BSE पर ₹581.45 का रिकॉर्ड हाई और ₹480 का रिकॉर्ड लो देखा है। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर ₹5800 करोड़ से ज्यादा हो गया है। शेयर अपने IPO प्राइस से 39 प्रतिशत बढ़त पर ट्रेड कर रहा है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।