Get App

ONGC Q4 Results: सरकारी तेल कंपनी को ₹6650 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

ONGC Q4 Results: सरकारी तेल कंपनी ONGC का मार्च तिमाही मुनाफा 20.6% घटकर 6,650 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, रेवेन्यू में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 26, 2026 पर 10:22 PM
ONGC Q4 Results: सरकारी तेल कंपनी को ₹6650 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान
ONGC के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1 रुपये (20%) फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

ONGC Q4 Results: सरकारी तेल और गैस कंपनी ONGC का मार्च तिमाही (Q4FY26) में नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 20.6% घटकर 6,650 करोड़ रुपये रह गया। पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8,372 करोड़ रुपये था।

मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 13.9% बढ़कर 35,928 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 31,547 करोड़ रुपये था। हालांकि EBITDA 17.1% घटकर 12,666 करोड़ रुपये रह गया, जो एक तिमाही पहले 15,272 करोड़ रुपये था। इसके चलते EBITDA मार्जिन 48.4% से घटकर 35.3% पर आ गया।

गुजरात में बनेगा नया लिक्विड पोर्ट

बोर्ड ने गुजरात मेरीटाइम बोर्ड (GMB) के साथ 50:50 संयुक्त उद्यम बनाने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस संयुक्त उद्यम के जरिए गुजरात के दहेज में 5 MMTPA क्षमता वाला लिक्विड पोर्ट विकसित किया जाएगा। यह परियोजना दोनों भागीदारों की निवेश मंजूरी और भारत सरकार के DIPAM की मंजूरी मिलने के बाद आगे बढ़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें