ONGC share price: सरकारी कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) के शेयरों में आज 7 अगस्त को 8 फीसदी तक की तेजी आई है। यह स्टॉक BSE पर 7.43 फीसदी की बढ़त के साथ 328.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने FY25 के लिए अपने प्रोडक्शन गाइडेंस को बढ़ा दिया है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4.13 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 344.60 रुपये और 52-वीक लो 172.50 रुपये है।
