Get App

ONGC के शेयर में 8% तेजी, Reliance Industries के साथ एक एग्रीमेंट के बाद बढ़ी खरीद

ONGC Share Price: एग्रीमेंट भारत के पूर्वी तट पर गहरे पानी में ऑफशोर एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन ऑपरेशंस के लिए रिसोर्स शेयरिंग के लिए है। एक दिन पहले ONGC ने साउथ कोरिया की एक कंपनी के साथ शिप बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्ट करने की जानकारी दी थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 4:17 PM
ONGC के शेयर में 8% तेजी, Reliance Industries के साथ एक एग्रीमेंट के बाद बढ़ी खरीद
ONGC शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है।

सरकारी कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) के शेयरों में 28 जनवरी को दिन में 8.6 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली। BSE पर कीमत 269.60 रुपये के हाई तक गई। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। बाद में शेयर 268.65 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के साथ एक एग्रीमेंट किया है। यह भारत के पूर्वी तट पर गहरे पानी में ऑफशोर एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन (E&P) ऑपरेशंस के लिए रिसोर्स शेयरिंग के लिए है।

ONGC ने बयान में कहा कि यह एग्रीमेंट मुख्य रूप से कृष्णा गोदावरी (KG) बेसिन और अंडमान ऑफशोर के लिए है। यह समझौता पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) द्वारा पेश किए गए ऑयलफील्ड्स (रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट) अमेंडमेंट एक्ट, 2025 (ORDA एक्ट 2025) की एक दूरदर्शी पहल के अनुरूप है। ONGC और रिलायंस इंडस्ट्रीज ऑफशोर ऑपरेशंस के लिए जरूरी प्रमुख संसाधनों को शेयर करेंगे। इनमें ऑनशोर और ऑफशोर प्रोसेसिंग, फैसिलिटीज, ड्रिलिंग रिग, समुद्री जहाज (MSV, टग, PSV), बिजली, पाइपलाइन, लॉगिंग और वेल सर्विसेज आदि शामिल हो सकते हैं। लेकिन ये इन्हीं तक सीमित नहीं हैं।

एक महीने में ONGC शेयर 14 प्रतिशत मजबूत

शेयर में खरीद बढ़ने से ONGC का मार्केट कैप बढ़कर 3.38 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शेयर एक महीने में 14 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 33,030.56 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 9,847.97 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 1,37,846.29 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 35,610.32 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें