Online Travel Stocks: ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों के शेयर आज रॉकेट की स्पीड से उछल पड़े। घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ग्रोथ की मजबूत संभावनाओं और प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार को देखते हुए इस सेक्टर पर बुलिश हुआ तो टीबीओ टेक (TBO Tek), इक्सिगो (ixigo) की ले ट्रेवेन्यूज टेक्नोलॉजी (Le Travenues Technology) और यात्रा ऑनलाइन (Yatra Online) के शेयर 8% तक उछल पड़े। ब्रोकरेज फर्म ने टीबीओ टेक को फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है तो इक्सिगो और यात्रा ऑनलाइवन के शेयरों की पॉजिटिव रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है।
मोतीलाल ओसवाल ने टीबीओ टेक की खरीदारी के रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस ₹1,765 पर फिक्स किया है। ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2028 की अनुमानित कमाई के हिसाब से इसकी वैल्यू 38 गुना लगाई है। मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 से वित्त वर्ष 2028 के बीच कंपनी का GTV (ग्रास ट्रांजैक्शन वैल्यू) 23% की रफ्तार से बढ़ सकता है तो साथ ही इसका ऑपरेटिंग मार्जिन भी 14% के मौजूदा से सुधरकर वित्त वर्ष 2028 तक 16% से अधिक हो सकता है जिससे कंपनी की EPS यानी प्रति शेयर कमाई इस दौरान 43% की रफ्तार से बढ़ सकती है।
ixigo (Le Travenues Technology)
इक्सिगो की बात करें तो मोतीलाल ओसवाल ने ₹217 के टारगेटट प्राइस और खरीदारी की रेटिंग के साथ इसकी कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज को कंपनी के मुख्य ट्रैवल सेगमेंट में जबरदस्त ग्रोथ की उम्मीद है, जोकि FY26 और FY28 के बीच फ्लाइट्स में ग्रास ट्रांजैक्शन वैल्यू सालाना आधार पर 22%, ट्रेनों में 17% और बसों में 34% की रफ्तार से बढ़ सकती है। ब्रोकरेज फर्म को मुनाफे में भी सुधार की उम्मीद है और मार्जिन के अभी के लगभग 6% से बढ़कर FY28 तक लगभग 10% तक पहुंचने की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि इस दौरान EPS सालाना 51% की रफ्तार से बढ़ सकती है।
खरीदारी की रेटिंग और ₹125 के टारगेट प्राइस के साथ मोतीलाल ओसवाल ने यात्रा ऑनलाइन की कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच कंपनी की कमाई 41% की रफ्तार से बढ़ सकती है। इसे होटल और हॉलिडे पैकेज बिजनेस के लगातार विस्तार से सपोर्ट मिल सकता है, जिनसे भविष्य में रेवेन्यू में बड़ा हिस्सा मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि देश का ऑनलाइन ट्रैवल सेक्टर ट्रैवल की बढ़ती मांग, डिजिटल सर्विसेज के बढ़ते इस्तेमाल और छुट्टियों व बिजनेस के लिए ट्रैवल की बढ़ती गतिविधियों से फायदा उठाने की अच्छी स्थिति में है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।