बाजार की आगे की दशा-दिशा पर बात करते हुए सीएनबीसी -आवाज के अनुज सिंघल ने कहा कि खुलते ही निफ्टी 26,000 का स्तर छुएगा। हमने लगातार कई बार कहा था- एक्सपायरी से पहले 26,000 और इस साल 27,272 दिखेगा। ट्रेंडिंग सीरीज में एक्सपायरी हफ्ते ज्यादातर बड़ा पॉजिटिव होता है। 26,000 टेस्ट हुआ तो निफ्टी में पहले घंटे में कुछ मुनाफावसूली संभव है। अगली तेजी के लिए आज की क्लोजिंग काफी अहम होगी। अगर निफ्टी 26,000 के पास या ऊपर बंद हुआ तो 500 अंकों की और तेजी के लिए तैयार हो जाएं।
अनुज सिंघल ने कहा कि 23,456 का लक्ष्य भी शुरू में लोगों को काफी बड़ा लगा था। जब 27,272 कहा था उस समय भी ये लक्ष्य काफी बड़ा लग रहा था। अब 27,272 यहां से सिर्फ 5% दूर है। इस साल 9 महीने में निफ्टी ने 19% के रिटर्न दिए है। ट्रेंडिंग बाजार में 3 महीने में 5% चलना कोई बड़ी बात नहीं। इस बाजार में सिर्फ एक ही स्ट्रैटेजी: ट्रेलिंग SL के साथ बने रहें। अगर आप SL को ट्रेल करते रहेंगे, ऊपर के लक्ष्य हासिल करते रहेंगे। निफ्टी के लिए नया ट्रेलिंग SL 25,750 पर है।
बाजार: क्या हो अब स्ट्रैटेजी?
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि अब इस बाजार में जबर्दस्त मोमेंटम है। मोमेंटम बाजार में वही ज्यादा पैसा बनाते हैं जो पोजीशन कैरी करते हैं। बाजार में सेक्टर रोटेशन लगातार जारी रहेगा। कल PSU शेयर और PSU बैंकों में बड़ी तेजी बनी। अनुज सिंघल ने कहा कि चीन फैक्टर के चलते आज चुनिंदा मेटल और केमिकल शेयरों में तेजी संभव है। अगले 3-6 महीने, लार्जकैप शेयरों के साथ ही रहें। बड़ी तेजी के चलते कई अच्छी क्वालिटी के शेयर भी ASM में जा रहे हैं। इन स्तरों पर क्विलिटी के साथ बने रहना सबसे अच्छी रणनीति होगी।
उन्होंने आगे कहा कि अगर बाजार अचानक से गिरा तो बड़ी गिरावट मिडकैप, स्मॉलकैप में होगी। लार्जकैप अगर गिरे भी तो इनमें बाउंसबैक बहुत तेजी से होगा। Penny शेयर और घाटे वाली कंपनियों में पैसा लगाने से बचें। क्वालिटी के साथ रहें, अगर छोटी अवधि में बेशक रिटर्न छोटा दिखे। सबसे बेहतरीन उदारहण है कि पिछले कुछ महीनों में वोडाफोन आइडिया vs भारती एयरटेल।
अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी 26,000 के पास ही निफ्टी खुलेगा। BTST ट्रेड्स में खरीदारी के भाव पर SL रखें। पोजीशनल ट्रेड्स में 25,750 का SL रखें। निफ्टी खुलेगा ही 26,000 के बड़े रजिस्टेंस के पास। 26,000 के ऊपर अगला रजिस्टेंस 26,075-26,100 (ऑप्शन के मुताबिक) है । 26,100 पार हुआ तो 26,200-26,250 भी दिख सकता है। निफ्टी में पहला सपोर्ट 25,750-25,850 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,550-25,650 पर है। नई लॉन्ग पोजीशन के लिए पहले सपोर्ट तक की गिरावट का इंतजार करें।
निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर नजर आ रहा है। निफ्टी बैंक ने कल एंट्री का शानदार मौका भी दिया था। निफ्टी बैंक डे और पोजीशनल दोनों ट्रेडर्स को रिवॉर्ड कर रहा है। निफ्टी बैंक इस हफ्ते 54,500-55,000 के स्तर छू सकता है। लॉन्ग रहें, SL को पिछले दिन के निचले स्तर पर लाते रहें। लॉन्ग सौदों में आज का SL 53,700 पर है। ICICI बैंक में कल करेक्शन हुई, आज लीड कर सकता है। HDFC बैंक काफी मजबूत दिख रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।