Option trade : यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) के शेयरों में हाल के दिनों में डेली चार्ट पर मजबूत प्राइस-वॉल्यूम ब्रेकआउट देखने को मिला है। बाजार की हालिया तेजी में य स्टॉक ब्रेकआउट जोन से ऊपर कारोबार करता नजर आया है। मंत्री फिनमार्ट के फाउंडर अरुण कुमार मंत्री का कहना है कि ये शेयर हायर हाई और हायर लोज के साइकिल में है और डेली चार्ट पर ये अपने हाल के रजिस्टेंस लेवलों को तोड़ने के कगार पर है। स्टॉक की इस तेजी का फायदा उठाने के लिए, अरुण कुमार मंत्री की इस स्टॉक में एक कवर्ड कॉल रणनीति अपनाने की सलाह है।
यूनाइटेड स्पिरिट्स सितंबर फ्यूचर्स का एक लॉट 1,485 रुपये पर खरीदें
यूनाइटेड स्पिरिट्स सितंबर 1520 कॉल का एक लॉट 25 रुपये पर बेचें
अधिकतम नुकसान: BEP से नीचे असीमित
यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयरों ने डेली चार्ट पर मजबूत प्राइस-वॉल्यूम ब्रेकआउट दिखाया है और हाल की तेजी में ब्रेकआउट ज़ोन से ऊपर कारोबार करना जारी रखा है। यह स्टॉक अपने प्रमुख मूविंग एवरेज से काफी ऊपर कारोबार कर रहा है और बोलिंगर बैंड (20,2) आगे कीमतों में और बढ़त का संकेत दे रह है। स्टॉक के लिए 1,440-1,450 रुपये के जोन में मजबूत सपोर्ट जबकि निकट अवधि में इसके लिए 1,520 रुपये और 1,540 रुपये पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है।
स्टॉक हायर हाईज और हायर लो चक्र में है और डेली चार्ट पर हाल के रजिस्टेंस स्तरों से ऊपर एक ब्रेकआउट के करीब है। स्टॉक का हाल का प्राइस परफॉर्मेंस यह दर्शाता है कि आने वाले दिनों में तेजी जारी रहेगी। यह काउंटर डेली और वीकली दोनों चार्ट पर अपने 21, 50, 100 और 200 DEMA से ऊपर कारोबार कर रहा है,जो इसकी मजबूती का संकेत है। पैराबोलिक एसएआर और एमएसीडी जैसे अहम इंडीकेचर भी निकट अवधि में तेजी जारी रहने का संकेत दे रहे हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।