Options trader PR Sundar : ‘मोस्ट वल्गर ट्वीट’ (most vulgar tweet) के लिए सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना कर रहे ऑप्शंस ट्रेडर और ट्रेनर पीआर सुंदर अब सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के रडार पर हैं। Sebi की वेबसाइट के मुताबिक, उनकी कंपनी मानसुन कंसल्टैंसी प्रा. लि. (Mansun Consultancy Pvt Ltd) को ‘गैर पंजीकृत इनवेस्टमेंट एडवाइजरी’ के मामले में कॉज लिस्ट (Cause List) में डाल दिया है यानी सेबी इस मामले पर विचार करेगा या सुनवाई करेगा।
रेगुलेटरी बॉडी निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए एडवाइजरी स्पेस की कड़ी निगरानी करती है। उसकी वेबसाइट के मुताबिक, “यदि कोई व्यक्ति SEBI में पंजीकरण कराए बिना इनवेस्टमेंट एडवाइजरी सर्विसेज देता है तो SEBI Act, 1992 के तहत उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सकती है।”
Zauba Corp के मुताबिक, Mansun Consultancy Pvt Ltd के डायरेक्टर्स में Marimuthu Ramalingam, Mangaiyarkarasi Sundar और Purisairajamani Sundar शामिल हैं। कंपनी का पंजीकृत पता चेन्नई, तमिलनाडु का है।
हाल में ऑप्शंस ट्रेडर पीआर सुंदर (PR Sundar) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर लोगों से तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा। मामला उनके एक ट्वीट से जुड़ा हुआ है, जिसे उन्होंने एक यूजर्स को जबाव देते हुए किया था। यूजर और उनके बीच हालिया ट्रेड्स के मार्क-टू- मार्केट (MTM) लॉस पोस्ट करने को लेकर तीखी बहस हुई थी। बता दें कि पीआर सुंदर के ट्विटर पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स हैं और उन्हें गिनती देश के सबसे मशहूर ऑप्शन ट्रेडर्स में होती है। ट्विटर पर कई यूजर्स ने पीआर सुदंर के भाषा के चयन को 'गलत' और 'अस्वीकार्य' बताया।
ट्विटर पर कई यूजर्स ने पीआर सुदंर को उनके ट्वीट को लेकर अनफॉलो करने का दावा किया। एक यूजर्स ने लिखा, पीआर सुदंर जिस तरह अपने नॉलेज को शेयर करते हैं, मैं उनकी इज्जत करता हूं। लेकिन किसी की बेटी के बारे में ऐसी बातें बोलकर उन्होंने निजी जीवन में काफी कमतर कर देता है। मैं उन्हें अनफॉलो कर रहा हूं।