साल का सबसे अश्लील Tweet! आखिर ऐसा क्या कह दिया मशहूर ऑप्शन ट्रेडर्स PR Sundar ने

PR Sundar का कहना है कि सोशल मीडिया पर असमाजिक तत्वों ने उन्हें निशाना बनाया था और उन्होंने 'उनकी भाषा में जवाब' देने की कोशिश की

अपडेटेड Nov 29, 2022 पर 12:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पीआर सुंदर की गिनती देश के सबसे मशहूर ऑप्शन ट्रेडर्स में होती है

मशहूर ऑप्शंस ट्रेडर पीआर सुंदर (PR Sundar) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर सोमवार को लोगों से तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा। मामला उनके एक ट्वीट से जुड़ा हुआ है, जिसे उन्होंने एक यूजर्स को जबाव देते हुए किया था। यूजर और उनके बीच हालिया ट्रेड्स के मार्क-टू- मार्केट (MTM) लॉस पोस्ट करने को लेकर तीखी बहस हुई थी। बता दें कि पीआर सुंदर के ट्विटर पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स हैं और उन्हें गिनती देश के सबसे मशहूर ऑप्शन ट्रेडर्स में होती है। ट्विटर पर कई यूजर्स ने पीआर सुदंर के भाषा के चयन को 'गलत' और 'अस्वीकार्य' बताया।

ट्विटर पर कई यूजर्स ने पीआर सुदंर को उनके ट्वीट को लेकर अनफॉलो करने का दावा किया। एक यूजर्स ने लिखा, "पीआर सुदंर जिस तरह अपने नॉलेज को शेयर करते हैं, मैं उनकी इज्जत करता हूं। लेकिन किसी की बेटी के बारे में ऐसी बातें बोलकर उन्होंने निजी जीवन में काफी कमतर कर देता है। मैं उन्हें अनफॉलो कर रहा हूं।"

वहीं @pipthegreat1 नाम के एक ट्वीटर हैंडल ने लिखा, "सुंदर का यह ट्वीट भारतीय फाइनेंशियल कम्युनिटी का साल का सबसे अश्लील ट्वीट होना चाहिए। लोग कितना नीचे गिर सकते हैं?"


Kredent Infoedge के फाउंडर और मशहूर, यूट्यूबर विवेक बजाज ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने अपने YouTube चैनल से पीआर सुदंर के साथ हुई आमने-सामने की बातचीत को हटा दिया है।

यह भी पढ़ें- Rekha Jhunjhunwala के निवेश वाला यह इंफ्रा स्टॉक 52 हफ्ते के हाई पर, क्या है ब्रोकरेज की सलाह?

बजाज ने एक ट्वीट, "एक बेटी का पिता होने के नाते ऐसे कमेंट देखे कष्ट होता है। मुझे पता है कि इस पूरे संवाद का इरादा कुछ और था, लेकिन जिस तरह इसे कहा गया वह बेहद खराब था।" उन्होंने कहा, "हम सभी का ट्रोल्स से सामना होता है। उनकी कोई समाज में प्रतिष्ठा नहीं होती है, लेकिन हमारी है और हम किसी को भी बर्बाद करने की इजाजत नहीं दे सकते हैं।" पीआर सुदंर ने सिंतबर में बैंकाक में बजाज की तरफ से आयोजित एक कॉनक्लेव में भाग लिया था।

किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था इरादा: पीआर सुंदर

PR Sundar ने यह भी जोर देकर कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया था और उन्होंने ट्रोल्स को 'उनकी भाषा' में जवाब देने की कोशिश की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "मुझे निशाना बनाने के लोगों को पैसे दिए गए थे। पेज ट्रोल्स के अलावा मुझसे नफरत करने वाले भी उनके साथ जुड़े गए। मुझे उन्हें चुप कराने के लिए उनकी ही भाषा में जवाब देना पड़ा। मेरा इरादा किसी को भी दुख पहुंचाने का नहीं था।"

बता दें कि पीआर सुदंर, मैथ के पूर्व प्रोफेसर रहे हैं। वह 2005 में भारत लौटे थे और ऑप्शन ट्रेडिंग में अपनी किस्मत आजमानी शुरू कर दी। पीआर सुदंर की ट्रेडिंग कैपिटल आज बढ़कर 50 करोड़ रुपये पहुंच गई है और पिछले साल उन्होंने ट्रेडिंग और दूसरे वेंचर्स से 20 करोड़ रुपये का मुनाफा बनाने का दावा किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।