NCC Share Price : देश की दिग्गज निवेशकों में शुमार रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) के निवेश वाली नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (Nagarjuna Construction Company) के शेयर सोमवार, 28 नवंबर को बीएसई पर इंट्राडे में 3 फीसदी से ज्यादा की रैली के साथ 84 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो शेयर का 52 हफ्ते का हाई है। दोपहर 12 बजे शेयर 2.84 फीसदी मजबूत होकर 83.10 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोविड के दौर में तगड़ी गिरावट का सामना करने वाला NCC का शेयर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और पिछले छह महीने के दौरान यह 30 फीसदी मजबूत हो चुका है। हालांकि, इस दौरान राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला का शेयर पर भरोसा बरकरार रहा।
कितनी है कंपनी की ऑर्डर बुक
NCC देश की अग्रणी कंस्ट्रक्शन कंपनियों में शामिल है। कंपनी बिल्डिंग्स, रोड, वाटर, माइनिंग और इलेक्ट्रिकल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेस में सक्रिय है। उसके पास कुल 40,020 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक है। कंपनी का क्षमताओं में बढ़ोतरी के साथ कर्ज में कमी पर खासा जोर है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) एनसीसी के शेयर पर बुलिश है। ब्रोकरेज ने इस इंफ्रा स्टॉक के लिए 90 रुपये के टारगेट के साथ खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने 10 नवंबर की अपनी रिपोर्ट में कंपनी का अर्निंग्स का अनुमान बढ़ाया था और उसकी रेटिंग होल्ड से बढ़ाकर ‘बाई’ कर दी थी।
NCC में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी
जुलाई-सितंबर, 2022 तिमाही के एनसीसी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, Rekha Jhunjhunwala के पास कंपनी के 7,93,33,266 शेयर या 12.64 फीसदी हिस्सेदारी है।
डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।